फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taj Mahal: नए साल से पहले बड़ा तोहफा, अब रोज 15 हजार सैलानी कर सकेंगे ताज का दीदार

Mon, 28 Dec 2020 11:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Dec 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Agra Taj Mahal Ticket Booking: Taj Mahal Ticket Booking Number Increased on New Year 2021
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

नए साल से पहले पर्यटन उद्योग और सैलानियों को तोहफा मिला है। अब रोज 15 हजार सैलानी ताजमहल का दीदार कर पाएंगे। जिला प्रशासन ने टिकटों की संख्या को 10 से बढ़ाकर 15 हजार कर दिया है। यह व्यवस्था रविवार से लागू हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि ताजमहल के टिकट सिर्फ ऑनलाइन बुक हो सकेंगे। आगरा किला में भी सैलानियों की क्षमता अब पांच हजार से बढ़कर साढ़े सात हजार कर दी गई है। नए साल पर पर्यटक बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन ने कोविड समीक्षा के बाद यह निर्णय किया है।

Agra Taj Mahal Ticket Booking: Taj Mahal Ticket Booking Number Increased on New Year 2021
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

372 साल में पहली बार करीब छह महीने बंद रहने के बाद ताजमहल सितंबर में बंदिशों के साथ पर्यटकों के लिए खोला गया था। 20 दिसंबर तक एक दिन में पांच हजार पर्यटकों को ही ताजमहल में प्रवेश मिल पाता था। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए इसे बढ़ा 10 हजार किया गया। अब नए साल पर पर्यटक बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन ने ताजमहल के टिकटों की संख्या 15 हजार कर दी है। टिकट ऑनलाइन ही मिलेंगे। प्रशासन के इस फैसले पर पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की है। 

Agra Taj Mahal Ticket Booking: Taj Mahal Ticket Booking Number Increased on New Year 2021
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

टिकटों की संख्या बढ़ने से ताजमहल पर सैलानियों की भीड़ उमड़ आई है। ताजमहल पर शनिवार को 8,256 सैलानी आए। दोपहर एक बजे ही पूरे 10 हजार टिकट बुक हो चुके थे। लपकों के टिकट बुक कराने के कारण बिके हुए टिकटों और सैलानियों की प्रवेश संख्या में यह बड़ा अंतर नजर आया। दोपहर एक बजे के बाद जो सैलानी ताज पहुंचे, उन्हें टिकट नहीं मिल पाया, जिस वजह से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। शनिवार को रविवार के भी 5500 टिकट बुक हो चुके थे। हालांकि रविवार को 15 हजार टिकट हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Taj Mahal Ticket Booking: Taj Mahal Ticket Booking Number Increased on New Year 2021
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर दोपहर एक बजे के बाद पहुंचे ऐसे सैलानी, जिन्होंने ऑनलाइन पहले से टिकट बुक नहीं किया था, वह निराश हुए तो पास के दुकानदारों और एएसआई कर्मचारियों की सलाह पर महताब बाग पहुंच गए। यही वजह रही कि इस साल महताब बाग से सबसे ज्यादा 1112 सैलानियों ने ताजमहल देखा। आगरा किला पर भी सैलानियों की भीड़ रही। आगरा किला पर 2500 की जगह 4 हजार कैपिंग करने के बाद पहली बार यहां 4041 पर्यटकों ने प्रवेश किया। इनमें से 3040 पर्यटक और 1001 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
Agra Taj Mahal Ticket Booking: Taj Mahal Ticket Booking Number Increased on New Year 2021
टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर शनिवार को 8256 सैलानी आए, जिनमें से 4161 सैलानियों ने मुख्य गुंबद का 200 रुपये का अतिरिक्त प्रवेश शुल्क लेकर शाहजहां-मुमताज की कब्रें देखीं। दो साल पहले मुख्य गुंबद पर टिकट लगाया गया था। तब भारतीय सैलानियों में महज 15 फीसदी ही शाहजहां-मुमताज की कब्रें देखने जाते थे, लेकिन अब इनकी संख्या 50 फीसदी तक पहुंच गई है। शनिवार को 29 विदेशी सैलानी और 5 सार्क देशों के पर्यटक ताज पर पहुंचे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed