रविवार को ताजमहल में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। ताजमहल के ऑनलाइन टिकटों की कैपिंग 15 हजार की है, लेकिन शाम 3.45 बजे तक सभी 15 हजार टिकट ऑनलाइन बिक चुके थे और ताज के बाहर सैलानियों की भीड़ थी। ऐसे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पूर्वी और पश्चिमी गेट के टिकट काउंटर खोले। यहां से ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू की गई, जिसके बाद शाम तक ताज में 17021 सैलानियों ने प्रवेश किया।
वाह ताज: एक दिन में 17021 सैलानियों ने किया दीदार, गणतंत्र दिवस पर संख्या बढ़ने की उम्मीद
पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट की सुरक्षा जांच कतार पर सैलानियों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं, जिसमें 30 से 50 मिनट तक का वक्त सुरक्षा जांच में लगा। यह दूसरा मौका है जब ताज में कैपिंग के बाद ऑफलाइन टिकट बिक्री पर 17 हजार सैलानी आए। गणतंत्र दिवस पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। दरअसल, गणतंत्र दिवस परेड के कारण दिल्ली एनसीआर के सैलानी ताज का रुख करते रहे हैं। आगरा और मथुरा में इन दिनों में सबसे ज्यादा दिल्ली एनसीआर के सैलानियों की भीड़ है।
स्मारक टिकट
ताजमहल 17021
आगरा किला 3818
सिकंदरा 993
एत्माददौला 345
महताब बाग 338
रामबाग 60
मरियम टूम 40