फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ritika Murder Case: पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, एडीजी ने सीओ और इंस्पेक्टर को किया तलब

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Agra ritika murder victim family raised questions on police investigation
Ritika Murder Case - फोटो : अमर उजाला

आगरा में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार मंगलवार को एडीजी राजीव कृष्ण से मिला। परिजनों ने हत्याकांड की जांच में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस पर एडीजी ने सीओ सदर और इंस्पेक्टर ताजगंज को तलब कर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सभी बिंदुओं पर निष्पक्षता से कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। 



ताजनगरी में 24 जून को ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह फ्लैट नंबर 404 में रहती थी। मामले में पति आकाश गौतम, काजल और कुसुमा को जेल भेजा गया था। अभी दो आरोपी चेतन और अनवर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। दोनों फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। 

Agra ritika murder victim family raised questions on police investigation
एडीजी से मिला पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
रितिका हत्याकांड के 12 दिन बाद भी पुलिस दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। रितिका की मां मंजू सिंह ने कहा कि क्या अपराधी पुलिस से ज्यादा ताकतवर हो गए हैं, जिनको अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई। 
Agra ritika murder victim family raised questions on police investigation
रितिका सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रितिका की मां हत्याकांड में आरोपी आकाश के भाई व अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए सभी की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई। रितिका के पिता ने कहा कि आखिर कौन दबाव बना रहा है, जो पुलिस उनकी बेटी को न्याय नहीं दिला पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra ritika murder victim family raised questions on police investigation
Ritika Murder Case - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के बाद से परिजन पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मंजू सिंह के मुताबिक बेटी ने पहले से ही हत्या की आशंका जाहिर की थी। एसपी फिरोजाबाद को पत्र लिखा था। मगर, सुनवाई नहीं हुई। अब हत्या के बाद साक्ष्य जुटाने में भी पुलिस लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन
Agra ritika murder victim family raised questions on police investigation
रितिका सिंह की मां मंजू - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की शिकायत के बाद लावारिस मिली बाइक को मुकदमे में दाखिल कर दिया गया है। पहले इस बाइक लावारिस में दिखाया गया था। बताया गया है कि इसी बाइक से आकाश आया था। यह बाइक एक महिला के नाम पर है। इस संबंध में आरटीओ से जानकारी मांगी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed