फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Flood Alert: खतरे के निशान से 1.1 फीट ऊपर यमुना, ताजमहल के पीछे का पार्क हुआ जलमग्न, बारिश का फिर अलर्ट

Mon, 01 Sep 2025 11:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 11:15 AM IST
सार

Agra Flood News: आगरा में हुई तेज बारिश से तापमान करीब पांच डिग्री तक गिर गया। वहीं यमुना नदी का जलस्तर 496.1 फीट तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 1.1 फीट ऊपर है। पानी ताजमहल के पीछे बने पार्क तक घुस आया है। नगर निगम ने घाटों के आसपास कर्मचारियों को तैनात कर 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
agra rainfall yamuna flood alert Water enters park behind Taj Mahal
ताजमहल, यमुना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
UP Yamuna River Alert: आगरा में पिछले तीन दिन से लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच शनिवार देर रात मौसम ने करवट ली। रविवार तड़के तक शहरभर में हुई बारिश के बाद पारा करीब पांच डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।वहीं यमुना नदी का जलस्तर 496.1 फीट तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 1.1 फीट ऊपर है। पानी ताजमहल के पीछे बने पार्क तक घुस आया है।


रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान शहर में 21.3 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। छुट्टी का दिन होने की वजह से ताजमहल से लेकर आगरा किला, सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी समेत तमाम पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सितंबर माह के शुरुआती चरण में मानसूनी गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ दो सितंबर को भारी वर्षा होने की संभावना है।




 
agra rainfall yamuna flood alert Water enters park behind Taj Mahal
यमुना में उफान - फोटो : संवाद
यमुना में उफान
 पहाड़ों पर हो रही बारिश के बीच यमुना में बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। रविवार को यमुना का जलस्तर खतरे के 495 फीट के निशान से 1.1 फीट ऊपर पहुंचकर 496.1 फीट हो गया। रविवार को दिल्ली के ओखला बैराज से 55 हजार क्यूसेक और गोकुल बैराज से 97ख्362 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार को गोकुल बैराज से 90,483 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसका असर निचले इलाकों में दिखने लगा है।
 
agra rainfall yamuna flood alert Water enters park behind Taj Mahal
ताजमहल के पीछे पार्क में घुसा पानी - फोटो : संवाद
ताजमहल के पीछे पार्क में घुसा पानी
यमुना का पानी ताजमहल के पीछे बने पार्क तक पहुंच गया है। जलस्तर और बढ़ने पर ताजमहल की पिछली दीवार को भी छू सकता है। उधर, यमुना में फिर बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए नगर निगम हरकत में आ गया है। सभी घाटों के आसपास निगम कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। चौबीस घंटे निगरानी कराई जा रही है ताकि अगर नदी का पानी बढ़े और नालों के बैकफ्लो की नौबत आए तो मशीनों के जरिये पानी को शहर में लौटने से रोका जा सके।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra rainfall yamuna flood alert Water enters park behind Taj Mahal
गुरुद्वारा गुरु का ताल कट - फोटो : संवाद
पानी भरने से समस्या
बारिश के बाद रविवार को हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल कट से सिकंदरा तक जाम लग गया। इस कारण वाहन रेंग-रेंगकर निकले। यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को निकाल रहे थे। मगर एक घंटे तक वाहनों की लाइन लगी रही। हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा चाैराहे तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। डिवाइडर पर बैरिकेडिंग लगी हुई है। इससे तीन लेन की जगह एक ही लेन से वाहन निकलते हैं। निर्माण कार्य को देखते हुए पिछले दिनों गुरुद्वारा गुरु का ताल के गेट के सामने वाले कट को बंद कर दिया गया था। इससे 50 मीटर पहले नया कट बनाया गया है।

 
विज्ञापन
agra rainfall yamuna flood alert Water enters park behind Taj Mahal
वाहनों की लगी कतार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वाहनों की लगी कतार
रविवार को बारिश की वजह से रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे हाईवे पर पानी भरा होने की वजह से शाम तकरीबन 4:30 बजे से जाम लगना शुरू हो गया। वाहन धीमी गति से निकल रहे थे। इससे वाहनों की लाइन लग गई। रेलवे ओवरब्रिज से आईएसबीटी तक वाहन फंस गए। गुरुद्वारा कट पर सिकंदरा और सर्विस रोड से आने वाले वाहन यूटर्न लेकर रेलवे ओवरब्रिज की तरफ जा रहे थे। इससे भी दिक्कत हुई। यातायात पुलिसकमियों ने वाहनों को रोक-रोककर निकालना शुरू किया। तब कहीं शाम 5:30 बजे यातायात सामान्य हो सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed