आगरा में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई देह व्यापार गिरोह की सरगना को पुलिस अब रिमांड पर लेने की तैयारी में है। उसके गिरोह में कितने एजेंट हैं? किन होटलों के संचालकों की मदद से देह व्यापार कर रही थी ? विदेशी युवतियों को कौन भेजता था ? सबके बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस को आरोपी महिला के मोबाइल में कई फोन नंबर मिले हैं। सरगना का नेटवर्क दिल्ली से लेकर मुंबई-गोवा तक फैला हुआ है।
संबंधित खबर- देह व्यापार: सरगना ने बताए कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम, 15 एजेंट करते थे कॉलगर्ल की बुकिंग
2 of 5
आरोपियों को ले जाती पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज पुलिस ने आठ जुलाई को देह व्यापार गिरोह की इनामी सरगना महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम था। दोनों जेल में बंद हैं। प्राथमिक पूछताछ में सरगना महिला ने बताया था कि वो दिल्ली और मुंबई से युवतियों को ठेके पर बुलाती है। इनमें कई विदेशी युवतियां भी हैं।
3 of 5
इसी होटल में पकड़ा गया था देह व्यापार
- फोटो : अमर उजाला
सरगना के गिरोह में एजेंट से लेकर होटल संचालक तक शामिल हैं। आगरा में कई होटलों में देह व्यापार कराया जा रहा था। तीन फरवरी को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में होटल ताज हेवन में छापा मारा गया था, तब इसका खुलासा हुआ था। होटल से पांच युवतियां पकड़ी गईं थीं। उनमें तीन विदेशी युवतियां थीं। उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था।
4 of 5
पुलिस गिरफ्त में सरगना
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जांच में पता चला है कि सरगना देह व्यापार कराने के लिए होटल का एक या दो कमरे नहीं, बल्कि पूरा होटल ही किराए पर लेती थी। कॉलगर्ल को ठेके पर बुलाया जाता था। बुकिंग के लिए रजिस्टर में दर्ज किया जाता था कि बरात ठहरी है, पूरा होटल बुक है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि होटलों में कॉलगर्ल के कमरे फर्जी नाम से बुक होते थे।
संबंधित खबर: देह व्यापार: पूरा होटल किराए पर लेती थी सरगना, रजिस्टर में दर्ज किया जाता था 'बरात ठहरी है'
5 of 5
सरगना को ले जाती पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि देह व्यापार की सरगना को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देगी। उसके रिमांड पर आने के बाद अन्य एजेंट और होटल संचालकों के बारे में पूछताछ की जाएगी। यह भी पता किया जाएगा कि गिरोह में विदेशी युवतियों को कौन भेजता है?