फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे ने रची थी जोंस मिल धमाके की साजिश, कमीशन के लिए लगाया था बम

Thu, 23 Jul 2020 11:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 Jul 2020 11:24 AM IST
सार

स्वतंत्रता संग्राम सेनी चिम्मनलाल जैन के बेटे आरोपी रज्जो जैन को पुलिस ने भेजा जेल 
 

विज्ञापन
Agra Police Solved Case Of Blast In Jones Mill Crime News
आगरा पुलिस की गिरफ्त में जोंस मिल कंपाउंड में हुए धमाके के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल कंपाउंड में रविवार शाम को सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम में हुए बम धमाके की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिम्मनलाल जैन के बेटे रज्जो जैन सहित नौ आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। रज्जो जैन ने गोदाम की जमीन खाली होने पर मिलने वाले कमीशन के 55 लाख रुपये लेने के लिए धमाके की साजिश की थी। एत्मादपुर के नगला खरगा में 15 किलोग्राम विस्फोटक तैयार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में रज्जो जैन के कर्मचारी, पटाखे बनाने का लाइसेंस लेने वाले का भाई भी शामिल हैं।
Agra Police Solved Case Of Blast In Jones Mill Crime News
जोंस मिल में पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दिन 19 जुलाई को जोंस मिल परिसर में सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम की दीवार के पीछे जबर्दस्त धमाका हुआ था। थाना पुलिस ने इसे मामूली धमाका माना था। मगर, एसएसपी बबलू कुमार ने एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद को मौके पर भेजा था। धमाके से गोदाम की मोटी दीवार, छत उड़ गई थी। शटर टेढ़े हो गए थे। गनीमत रही थी कि कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया था। घटना की जांच एटीएस, आर्मी इंटेलीजेंस ने की थी। 

संबंधित खबर- आगरा: 116 पुरानी मिल में तेज धमाका, दीवार और छत गिरी, बम निरोधक दस्ते ने की जांच

 
Agra Police Solved Case Of Blast In Jones Mill Crime News
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में जोंस मिल परिसर में ही ऑफिस चलाने वाले रज्जो जैन के कर्मचारी लांगुरिया और चालक संतोष तिवारी नजर आए थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया था। उनसे पूछताछ के बाद पप्पू चौहान को पकड़ा था। बुधवार तक नौ आरोपियों को पकड़ लिया गया। इनमें रज्जो जैन भी शामिल हैं। सभी को जेल भेज दिया गया। 

संबंधित खबर- साजिश के तहत किया गया था जोंस मिल में धमाका, भाजपा नेता के पिता सहित दो हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police Solved Case Of Blast In Jones Mill Crime News
जोंस मिल कंपाउंड में हुए धमाके के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि सोढ़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी का गोदाम जिस जमीन पर है, उसका बैनामा वर्ष 2018 में बिल्डर चुनमुन अग्रवाल और उनके साथ अमित गोयल ने कराया था। जमीन घटिया आजम खां निवासी उमेश अग्रवाल, कमला नगर निवासी नितिन अग्रवाल, सुभाष नगर निवासी रीटा अग्रवाल, कमलजीत सिंह और गौतम मेहरा ने बेची थी। जमीन पर कुलदीप सोढ़ी का कब्जा है। वह ट्रांसपोर्ट का गोदाम चलाते हैं। सौदा रज्जो जैन ने कराया था। उन्होंने जमीन खाली कराने का वादा किया था। 
विज्ञापन
Agra Police Solved Case Of Blast In Jones Mill Crime News
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि जमीन खाली करने पर 2.75 करोड़ रुपये देने की बात हुई थी। जमीन खाली होने पर तकरीबन 55 लाख रुपये रज्जो जैन को मिलते। मगर, सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के मालिक ने जमीन खाली नहीं की। इस कारण रज्जो जैन की कमीशन की रकम रुक गई। क्षेत्र में छवि भी खराब हो रही थी। इससे वह मन ही मन रंजिश मानने लगा। उन्होंने सोचा कि धमाका कराकर ट्रांसपोर्टर को डरा देंगे। वह जमीन खाली कर देगा। जमीन भी समतल हो जाएगी। इसलिए एक महीने पहले पूरी साजिश अपने कर्मचारियों की मदद से रची थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed