फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने घर के सामने पीटा व्यापारी, लोगों में गुस्सा, एसएसपी ने दोनों सिपाही किए निलंबित

Wed, 27 May 2020 12:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 May 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Agra Police Beat Businessman In Kamala Nagar Video Goes Viral
व्यापारी के घर पहुंचे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भाजपा विधायक से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमला नगर में बुधवार सुबह ट्रांसपोर्टर राकेश गुप्ता को घर के गेट पर सिपाहियों ने डंडे से पीट दिया। इससे कॉलोनी के लोगों और व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। जानकारी होने पर मेयर नवीन जैन के साथ व्यापारी पहुंच गए। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। 
Agra Police Beat Businessman In Kamala Nagar Video Goes Viral
पुलिस के साथ पीड़ित व्यापारी राकेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
घटना बुधवार सुबह नौ बजे की है। कमला नगर के ब्लॉक सी-32 निवासी राकेश गुप्ता का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। राकेश के अनुसार, उनके छोटे भाई संजय गुप्ता न्यूरो सर्जन हैं। राकेश घर से सौ मीटर दूर मेडिकल स्टोर पर स्कूटर से माँ के लिए दवा लेने जा रहे थे। आगे चौराहे पर चेकिंग होती हेलमेट लेने के लिए स्कूटर को घर की ओर मोड़ दिया। यह देखकर वहां चेकिंग करते दो पुलिसकर्मी भी बाइक से पीछा करते हुए आ गए। 
Agra Police Beat Businessman In Kamala Nagar Video Goes Viral
व्यापारी की पिटाई के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
राकेश के स्कूटर को घर के गेट पर रोकते ही सिपाही भी पहुंच गए। वह जब तक कुछ बताते सिपाहियों ने डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे उनके चोट आ गयी। उन्हें डंडे से पीटते देख कॉलोनी के लोग बाहर निकल आए। व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police Beat Businessman In Kamala Nagar Video Goes Viral
व्यापारी की पिटाई के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
लोग पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मेयर नवीन जैन भी मौके पर पहुंच गए। बाद में व्यापारी आ गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने व्यापारियों से बात की एसएसपी बबलू कुमार के अनुसार, सिपाही राकेश और दिनेश को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Agra Police Beat Businessman In Kamala Nagar Video Goes Viral
व्यापारी के घर पहुंचे मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी नेता टी.एन अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी से मारपीट के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इसके लिए वह विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और क्षेत्रीय पार्षद के साथ थाने पर भी गए। व्यापारी की तहरीर दिलवाई जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed