Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा मेट्रो: पांच साल में पूरी होनी थी परियोजना, छह साल बाद भी अधूरी; धूल और रोजाना जाम से जूझ रहे लोग

Sun, 15 Nov 2026 11:32 AM IST
Dhirendra Singh अवधेश भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
अवधेश भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 11:32 AM IST
सार

आगरा मेट्रो परियोजना का काम निर्धारित समय से पीछे चल रहा है। छह साल बाद भी करीब छह किलोमीटर के रूट पर ही यात्री सेवा शुरू हो सकी है। निर्माण स्थलों पर खुदाई, बैरिकेडिंग और धूल के कारण शहर के लोग जाम और आवागमन की परेशानी झेल रहे हैं।
 

विज्ञापन
Agra Metro Project Delayed, Only 6 Km Operational After Six Years; Dust and Traffic Jams Trouble Commuters
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 शहर को जाम से राहत दिलाने और सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा के लिए शुरू हुई मेट्रो परियोजना ने यातायात की रफ्तार पर ही ब्रेक लगा दिए हैं। 7 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से परियोजना का शुभारंभ किया था। पांच साल में दिसंबर 2025 में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन छह साल में मेट्रो करीब छह किमी. लंबे रूट पर ही दौड़ सकी है।


निर्माण की धीमी रफ्तार का खामियाजा शहर के लोगों को रोज भुगतना पड़ रहा है। सड़कों पर जगह-जगह खुदाई, निर्माण स्थलों के आसपास टूटी सड़कें, उड़ती धूल और बैरिकेडिंग के कारण संकरे रास्तों पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। जिस परियोजना से शहर की यातायात समस्या के निस्तारण की उम्मीद थी, उसके बेतरतीब निर्माण के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

 
Trending Videos
Agra Metro Project Delayed, Only 6 Km Operational After Six Years; Dust and Traffic Jams Trouble Commuters
आगरा मेट्रो कार्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर 2025 तक काम पूरा किया जाना था लेकिन आगरा कैंट पर अनुमति मिलने में देरी हुई। इसके अलावा एमजी रोड पर काम शुरू होने पर कारोबारियों ने विरोध किया था।

 
Agra Metro Project Delayed, Only 6 Km Operational After Six Years; Dust and Traffic Jams Trouble Commuters
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोती कटरा में महीनों तक मशीन बंद रहीं। निर्माण की जद में आने वाले पेड़ों के काटने की अनुमति भी देर से मिल सकी। सिकंदरा में पत्थर का घोड़ा, गुरु का ताल स्मारक के कारण अनुमति न मिलने से आठ महीने तक काम बाधित रहा। इसी कारण समय पर परियोजना पूरी नहीं हो सकी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Metro Project Delayed, Only 6 Km Operational After Six Years; Dust and Traffic Jams Trouble Commuters
आगरा मेट्रो
जून 2027 तक काम पूरा होने का दावा
आगरा मेट्रो परियोजना की स्वीकृत लागत 8,379.62 करोड़ रुपये है। 29.4 किमी. लंबे दो कॉरिडोर वाली परियोजना को पांच साल में पूरा किया जाना था। इसमें सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक 14 किमी. का पहला कॉरिडोर है। इसमें 13 स्टेशन हैं। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15.4 किमी. का दूसरा कॉरिडोर है। इसमें 14 स्टेशन हैं। मेट्रो अधिकारियों का दावा है कि परियोजना जून 2027 तक पूरी कर ली जाएगी। हालांकि, जिस गति से काम चल रहा है उससे परियोजना समय पर पूरी होने के आसार नहीं हैं।


 
विज्ञापन
Agra Metro Project Delayed, Only 6 Km Operational After Six Years; Dust and Traffic Jams Trouble Commuters
आगरा मेट्रो के पिलर बनाने के लिए कार्य तेज - फोटो : अमर उजाला
छह स्टेशनों पर हो रहा संचालन
मेट्रो की यात्री सेवा 6 मार्च 2024 को पहले कॉरिडोर के छह स्टेशनों के बीच ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर स्टेशन तक शुरू हुई थी। करीब छह किमी. लंबे रूट पर ताज ईस्ट गेट, कैप्टन शुभम गुप्ता, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, डॉ. आंबेडकर चौक और मन:कामेश्वर स्टेशन हैं। शहर के बड़े हिस्से को जोड़ने वाला नेटवर्क अब भी निर्माणाधीन है। पहले कॉरिडोर के दो स्टेशनों गुरु का ताल और सिकंदरा का निर्माण अब भी जारी है। वहीं, दूसरे कॉरिडोर के पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज के बीच अगले माह मेट्रो चलाने का लक्ष्य है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed