{"_id":"610b7d4a8ebc3ec35b78feb4","slug":"agra-mass-murder-case-police-took-all-three-accused-on-custody-remand-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला: पुलिस ने तीनों आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला: पुलिस ने तीनों आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लिया
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में मां-बच्चों के हत्यारोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के कोतवाली क्षेत्र के कूंचा साधूराम मोहल्ले में बेरहमी से महिला रेखा और उसके तीन मासूम बच्चों के हत्या करने आरोपी संतोष राठौर, वीरू और अंशुल राठौर को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया है। आरोपी तीन दिन तक रिमांड पर रहेंगे। कोर्ट ने आरोपियों की कस्टडी रिमांड के आदेश दिए थे। पुलिस ने गुरुवार सुबह 10 बजे तीनों आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त चाकू, कैंची सहित लूटे गए लैपटॉप और मोबाइल बरामदगी के प्रयास करेगी।
बता दें कि 21 जुलाई को रेखा, उसके बेटे वंश, पारस और बेटी माही की घर में गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी संतोष राठौर, वीरू और अंशुल राठौर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने घर में लूट के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया। संतोष राठौर रेखा का रिश्तेदार है।
2 of 5
रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र पांडेय इस हत्याकांड की जांच कर रहे हैं। उन्होंने स्पेशल जज दस्यु प्रभावी क्षेत्र की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा कि हत्यारोपी संतोष राठौर ने अपने बयान में लैपटॉप, कैंची, पहने हुए कपड़े, लूटे गए लैपटॉप बरामद कराने की बात कही थी।
3 of 5
हत्यारोपी संतोष और वीरू
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी अंशुल राठौर और चाकू और वीरू ने कपड़े, हथियार और मोबाइल बरामद करने की बात कही है। उन्हें रिमांड पर लेने पर यह बरामदगी हो सकती है। इस पर कोर्ट ने तीनों आरोपियों की पांच अगस्त को सुबह दस बजे से आठ अगस्त तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अंशुल
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी रेखा का मोबाइल, लैपटॉप और टेबलेट नहीं मिले हैं। वहीं कैंची और चाकू बरामद नहीं हो सका है। आरोपी संतोष घर से मोबाइल और लैपटॉप क्यों लेकर गया ? इनमें ऐसा क्या था? यह सामान कहां है ? इन सभी सवालों के जवाबों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
5 of 5
रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पति से तलाक होने के बाद रेखा अपने बच्चों के साथ रह रही थी। उसके पूर्व पति सुनील ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले। इसके लिए वह कोर्ट में ठोस पैरवी करेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। खुलासा होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।