उत्तर प्रदेश के आगरा के पार्वती नगर (ट्रांस यमुना) की एक कंपनी में एचआर मैनेजर मिंकी हत्याकांड में पुलिस को अभी तक उसका सिर नहीं मिल सका है। आरोपी ने प्रेमिका मिंकी का सिर झरना नाले में फेंक दिया था। युवती का धड़ पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन सिर अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने सिर की तलाश में गोताखोरों को नाले में उतारा। सिर नहीं मिलने से परिजनों में आक्रोश है। वहीं, पुलिस ने धड़ का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। घरवालों ने बिना सिर के ही अंतिम संस्कार कर दिया है। पोस्टमार्टम में आरोपी की क्रूरता दिखाई दी। आरोपी ने सिर धड़ से अलग करने के अलावा दोनों पैर भी काटे थे। मिंकी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं।
2 of 13
मिंकी शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात एक बजे युवती का सिर कटा शव बोरे में बंद मिला था। उसकी शिनाख्त पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया की मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई। वह संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थीं।
3 of 13
विनय राजपूत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी और से बात करने लगी थी मिंकी
प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या त्रिकोणीय प्रेम के शक में की गई थी। पुलिस ने बताया कि कंपनी के ही ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत ने मिंकी की हत्या कर शव को फेंका था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, मगर छह महीने से मिंकी किसी और से भी बात करने लगी थी। यह बात विनय को नागवार लगी।
4 of 13
विलाप करते मिंकी शर्मा के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह फरवरी को मिंकी के भाई की शादी
पार्वती विहार निवासी अशोक शर्मा एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत हैं। उनकी तीन बेटियों में मिंकी सबसे छोटी थी। दो विवाहित हैं। छोटा भाई दीपक है। वह प्राइवेट जॉब करता है। उसकी 6 फरवरी की शादी है।
5 of 13
मिंकी शर्मा के ऑफिस में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी का कार्ड कूरियर करने की बात कहकर घर से निकली थी मिंकी
मिंकी होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद संजय प्लेस में मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर एक कंपनी में एचआर थी। 23 जनवरी की दोपहर 2 बजे वो घर से निकली थीं। उन्होंने परिजन से भाई की शादी का कार्ड कूरियर करने के लिए जाने की बात कही थी। रात आठ बजे तक नहीं आने पर परिजन ने तलाश की। फोन मिलाया, लेकिन वो बंद था। परिजन ऑफिस गए, मगर बंद मिला।