फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Girl Murder: घर में किया कत्ल, 35 घंटे तक शव पलंग के नीचे छिपाया...फिर प्रेमी ने पिता के साथ बाइक पर ले जाकर जलाया

Fri, 03 Jun 2022 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Jun 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Agra Girl Murder Case constable daughter killed on refusal to marry, half-burnt body was found on June 1
यहीं पर जलता मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शादी से इनकार करने पर सोमवार को आशीष तोमर ने अपने घर में बीकॉम की छात्रा खुशबू की गला घोंटकर हत्या कर दी। 35 घंटे तक शव को पलंग के नीचे छिपाकर रखा। दुर्गंध आने पर पिता मुकेश तोमर को जानकारी हुई तो मंगलवार रात तीन बजे उनके साथ बाइक पर ले जाकर गांव आबिदपुर के पास सड़क किनारे शव को आग लगा दी। पुलिस को बुधवार सुबह शव जलता मिला था। देर रात शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को वारदात का खुलासा किया और आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि 30 मई (सोमवार) को सोमवती अमावस्या थी। मां-बाप सुबह गंगा स्नान के लिए राजघाट गए थे उनके जाने के बाद उसने खुशबू को फोन कर घर बुला लिया था। शाम करीब चार बजे शादी की बात करने पर खुशबू ने इनकार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हुआ, गुस्से में उसने खुशबू की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। 
Agra Girl Murder Case constable daughter killed on refusal to marry, half-burnt body was found on June 1
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद शव को पलंग के नीचे छिपा दिया था। वह रातभर शव के साथ ही रहा। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह माता-पिता आ गए। 24 घंटे बाद शव से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद रात में पिता के साथ शव को ठिकाने लगा आया था। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। खुशबू का फेंका गया मोबाइल और जूते आरोपी के घर से बरामद कर लिए गए हैं। 
Agra Girl Murder Case constable daughter killed on refusal to marry, half-burnt body was found on June 1
आरोपी का पिता - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि एक जून की सुबह आबिदगढ़ के पास पुलिस को गश्त के दौरान युवती का शव पड़ा मिला था। शव जल रहा था। पानी डालकर पुलिस ने आग बुझाई थी। अधजली लाश को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया था। बुधवार रात को मृतका की शिनाख्त खुशबू के रूप में हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Girl Murder Case constable daughter killed on refusal to marry, half-burnt body was found on June 1
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
खुशबू के पिता वीरपाल सिंह मूलरूप से जलेसर के नगला नैनसुख के रहने वाले हैं। मथुरा में यूपी 112 के सिपाही हैं। एत्माद्दौला के शांता कुंज कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं। दो बेटियों में खुशबू बड़ी थी। वह कमला नगर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। 
विज्ञापन
Agra Girl Murder Case constable daughter killed on refusal to marry, half-burnt body was found on June 1
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
30 मई की सुबह नौ बजे पड़ोसी के साथ कालेज जाने के लिए निकली थी। इसके बाद लापता हो गई थी। 31 मई को पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। वीरपाल सिंह ने बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed