फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Fire: खौफनाक मंजर, सीढ़ियों के नीचे फंसी थीं दोनों महिलाएं, बचाने के लिए चिल्लाती रहीं, जिंदा ही जल गईं

Sun, 19 Feb 2023 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
Agra Fire case Fire Broke Out In  wedding House Two Women Burnt Alive
Agra Fire case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुए अग्निकांड में दो महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों महिलाएं हलवाई के साथ काम करती थीं। थाना सिकंदरा के बांई का बाजार में जूता फैक्टरी के कर्मचारी के बेटों की लगन सगाई की दावत के लिए खाना बनाने के लिए आईं थीं। जिस घर में शादी थी, उसके पड़ोस वाले घर में दावत बनाने के लिए भट्टियां लगाई गईं थीं। यहां पर सीढ़ियों के नीचे वे दोनों  सब्जियां काट रहीं थीं। उसी समय हलवाई ने गैस चूल्हा जलाया, जिससे आग लग गई। दोनों महिलाएं आग की लपटों में घिरीं खुद को बचाने के लिए चीखती- चिल्लाती रहीं, लेकिन आग इतनी भीषण थी, कि वहां तक जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका।


सिकंदरा के बाईं का बाजार के रहने वाले जूता फैक्टरी में काम करने वाले मदन के दो बेटों करन और इंदर की 21 फरवरी को शादी होनी है। सदर इलाके से शादी हो रही है। रविवार को लगन सगाई का कार्यक्रम था। इसके लिए घर के बाहर टेंट लगाया गया था। मदन ने पड़ोस में रहने वाले दीपक के घर में खाना बनाने के लिए हलवाई की व्यवस्था की थी। आज सुबह 8:00 बजे हलवाई कैलाश दो युवक और तीन महिलाओं के साथ खाना बनाने के लिए आया था। 11.30 बजे दो चूल्हे जल रहे थे। इन पर एक पर चाय तो दूसरे पर सब्जी तैयार हो रही थी। 
Agra Fire case Fire Broke Out In  wedding House Two Women Burnt Alive
मृतक महिलाओं के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कैलाश ने तीसरा चूल्हा जलाने के लिए सिलेंडर में रेगुलेटर कसा था। इस दौरान घर के जीने के नीचे हलवाई की हेल्पर लीला, शीला और बर्फी देवी बैठी हुई थी। युवक अलग काम कर रहे थे। रेगुलेटर कसने की वजह से सिलेंडर की पिन टूट गई। इससे गैस निकली। अन्य चूल्हे जले होने की वजह से गैस ने आग पकड़ ली। घर में आग का गोला बन गया। 

Agra Fire case Fire Broke Out In  wedding House Two Women Burnt Alive
आग का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
आग लगते देखकर कैलाश, बर्फी देवी और दो युवक बाहर की तरफ भाग निकले, जबकि जीने के नीचे सब्जी काट रही लीला और शीला फंसी रह गईं। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़ पड़े। मगर, तब तक आठ फुट तक लपटें उठ रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Fire case Fire Broke Out In  wedding House Two Women Burnt Alive
हादसे के बाद लाश ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किसी ने पानी डाला तो किसी ने चंबल सेंड डाली। एक युवक विनेश ने साहस दिखाते हुए सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। बाद में लोगों ने पूरी तरह से आग पर काबू कर लिया। मगर, तब तक शीला और लीला की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
Agra Fire case Fire Broke Out In  wedding House Two Women Burnt Alive
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कैलाश को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। मृतक महिलाओं के परिजन भी आ गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed