फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकली दवा का सिंडिकेट: तमिलनाडु से मंगवाया माल..नामी कंपनियों के नाम पर ऐसे खेल; एक करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश

Sun, 24 Aug 2025 09:49 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 24 Aug 2025 09:49 PM IST
सार

आगरा में एसटीएफ और औषधि विभाग ने नकली दवा के कारोबार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई से बचने के लिए कारोबारी ने एक करोड़ की रिश्वत देने का टीम काे प्रयास किया। टीम ने कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में कई चाैंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
 

विज्ञापन
agra fake medicine raid medicine dealer gave bribe of Rs one crore up stf and drug inspector
agra fake medicine raids - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नकली दवा मामले के तार तमिलनाडु से भी जुड़ गए हैं। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी हिमांशु तमिलनाडु से नामी कंपनियों के नाम की एंटी एलर्जी, मधुमेह, जुकाम-खांसी, मधुमेह, दर्द निवारक दवाएं मंगवाता था। इस पर नकली क्यूआर कोड और बैच नंबर दर्ज कर बिक्री की जा रही थी। इसके लिए फर्जी फर्म का भी उपयोग किया जा रहा था।

 
agra fake medicine raid medicine dealer gave bribe of Rs one crore up stf and drug inspector
agra fake medicine raids - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि आरोपी जायडस, सनफार्मा, ग्लैनमार्क, सनोफी समेत 10 कंपनियाें के नाम से दवाएं तमिलनाडु के चेन्नई से मंगवाता था। दवाएं आसानी से पकड़ में न आएं, इसलिए उनपर कंपनी का फर्जी क्यूआर कोड और बैच नंबर भी दर्ज कराता था। जब टीम ने इसके गोदाम और मेडिकल स्टोर से जब्त दवाओं का मिलान कंपनी की वास्तविक दवाओं से किया तो कोई अंतर नहीं मिला।

 
agra fake medicine raid medicine dealer gave bribe of Rs one crore up stf and drug inspector
agra fake medicine raids - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीम के प्रतिनिधि ने दवाओं पर दर्ज क्यूआर कोड और बैच नंबर को नकली बताया। इन दवाओं की बिक्री के लिए फर्जी फर्म का उपयोग किया जाता था। ये दवाएं कहां-कहां बेच जाती हैं, क्यूआर कोड और बैच नंबर कौन दर्ज कराता है, इसकी जांच की जा रही है। तमिलनाडु सरकार को भी इसके बारे में रिपोर्ट भेज रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra fake medicine raid medicine dealer gave bribe of Rs one crore up stf and drug inspector
agra fake medicine raids - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीएसटी की टीम ने भी की जांच
बंसल मेडिकल एजेंसी और हेमा मेडिको की स्टेट जीएसटी ने भी जांच शुरू कर दी है। टीम ने दवा कारोबारियों से फर्म से किए गए कारोबार के बिल समेत अन्य की जानकारी जुटाई है। जीएसटी के अधिकारियों का मानना है कि दवा कारोबारी जीएसटी की हेराफेरी की भी आशंका है। एक करोड़ रुपये के रिश्वत देने के मामले में अब फर्म की आयकर विभाग भी जांच करेगा।

 
विज्ञापन
agra fake medicine raid medicine dealer gave bribe of Rs one crore up stf and drug inspector
agra fake medicine raids - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक करोड़ की दी थी रिश्वत
आगरा में एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी और हेमा मेडिकल स्टोर समेत 4 गोदामों पर छापा मारा। जांच में हेमा मेडिको और इसके गोदाम से 2.43 करोड़ रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं। बीते दिन 80 लाख रुपये की दवाएं जब्त की थीं। अभी दो गोदाम और स्टोर पर रविवार को जांच होगी। कार्रवाई रोकने के लिए हेमा मेडिकल स्टोर के संचालक ने एसटीएफ निरीक्षक और सहायक आयुक्त औषधि बस्ती को एक करोड़ रुपये की रिश्वत दी। रकम कम लगने पर दोगुना करने की भी बात कही। इस पर टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। दवा कारोबारी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। देर रात तक तीन और केस दर्ज किए जा रहे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed