फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: दरवाजे में सरिया से छेदकर खोली थी अंदर से बंद कुंडी, दोहरे हत्याकांड की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Fri, 11 Mar 2022 12:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Mar 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Agra Bah Double Murder Case There is a possibility of acquaintance of miscreants
Agra Bah Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के बाह कस्बे के गली कल्याण सागर मोहल्ले में बुधवार की रात करीब एक बजे जूता कारोबारी उमेश पैंगोरिया के घर में घुसे पांच बदमाशों ने उनकी पत्नी कुसमा देवी (60), बेटी सविता गुप्ता (40) की हाथ पैर बांधने के बाद मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर की अलमारी और बेड के नीचे छुपाकर रखे 27 लाख के कैश समेत 50 लाख रुपये से ज्यादा के गहने लूट ले गए। हत्या और लूट की घटना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिंक और डॉग स्क्वैड टीम ने घटनास्थल की जांच की।


बदमाशों के परिचित होने का अंदेशा 
जूता कारोबारी उमेश पैंगोरिया के घर में घुसकर पत्नी और बेटी की हत्या के बाद लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों के परिचित होने का अंदेशा पुलिस लगा रही है। दरअसल जिस कमरे में नगदी और जेवरात रखे थे। बदमाशों ने उसी कमरे के दरवाजे में अंदर से लगी कुंडी को सरिया से छेदकर खोला था। आशंका है कि अंदर दाखिल हुए बदमाशों ने पहचाने जाने पर ही कुसमा देवी और सविता की जान ले ली। अनुज को मारपीट कर छोड़ दिया।
Agra Bah Double Murder Case There is a possibility of acquaintance of miscreants
व्यापारी की बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पहले पति से तलाक के बाद सविता की हुई दूसरी शादी, रह रही थी मायके में
करीब 15 साल पहले सविता की शादी अंबाह के गौरव के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे आदित्य और अनुज हैं। तलाक के बाद अनुज के साथ सविता मायके में रह रही थी। उसकी दूसरी शादी करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली में रह रहे फिरोजाबाद के युवक से हुई थी। शादी के बाद मायके लौटने के बाद सविता ससुराल वापस नहीं गई थी।
Agra Bah Double Murder Case There is a possibility of acquaintance of miscreants
मौके पर जमा पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
नौ महीने पहले सौरभ की गर्भवती पत्नी की हुई थी मौत
अभी परिवार नौ महीने पहले सौरभ की गर्भवती पत्नी कंचन की मौत के दुख से उबर नहीं पाया था कि एक बार फिर दुुख का पहाड़ टूट पड़ा है। कंचन के गर्भ में संक्रमण के चलते जच्चा, बच्चा दोनों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Bah Double Murder Case There is a possibility of acquaintance of miscreants
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड के शोक में बंद रहे बाजार
गली कल्याण सागर में मां कुसमा देवी और बेटी सविता गुप्ता की हत्या और लूट की घटना ने कारोबारी समाज को झकझोर दिया है। बृहस्पतिवार सुबह जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उमेश पैंगोरिया के घर की ओर दौड़ पड़ा। गम और गुस्से में डूबे परिवार को ढांढस बंधाया। शोक में कस्बे के सभी बाजार बंद रहे। 
विज्ञापन
Agra Bah Double Murder Case There is a possibility of acquaintance of miscreants
सरिये से खोली कुंडी - फोटो : अमर उजाला
एफआईआर के लिए चेयरमैन की पुलिस से तकरार
शुरू से ही पुलिस वारदात को हत्या के एंगल से देख रही थी। कारोबारी उमेश पैंगोरिया और चश्मदीद अनुज से थाने पर जानकारी भी की। पीड़ित परिवार की डकैती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस के आनाकानी पर चेयरमैन सुनील बाबू से तकरार हो गई। चेयरमैन ने पुलिस के आला अधिकारियों से बात की। तब कहीं जाकर पांच की जगह दो बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed