{"_id":"5a3b47c14f1c1bb6678c3458","slug":"accident-in-etah-and-yamuna-expressway-due-to-fog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: एटा में बस और कैंटर की भीषण टक्कर, एक्सप्रेसवे पर टकराए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: एटा में बस और कैंटर की भीषण टक्कर, एक्सप्रेसवे पर टकराए वाहन
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के मौसम में कोहरे ने एक बार फिर दस्तक दी है। पिछली बार की तरह इस बार भी कोहरा कहर बनकर ही आया। गुरुवार सुबह एटा में बस और कैंटर की भीषण टक्कर हुई। इसमें 12 लोग घायल हुए हैं।
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
यमुना एक्सप्रेसवे पर भी कोहरे के चलते एक साथ कई वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि एक्सप्रेसवे पर फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को गलन बढऩे के साथ ही गुरुवार को घने कोहरे ने मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी में दस्तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
रात से ही बढ़ते हुए कोहरे के कारण एटा के थाना बागवाला में नगला मई के पास तड़के रोडवेज बस और कैंटर की भीषण टक्कर हुई। इसमें करीब 12 लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर पूरी तरह पलट गया। घायलों को एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
वहीं आगरा और मथुरा में हाईवे-एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। मथुरा के बलदेव में भी एक्सप्रेसवे पर एक साथ कई वाहन भिड़े लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।