फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: दंपती की हत्या कर फूंके शव, सात माह की गर्भवती थी महिला, फरार भाई और भतीजे नहीं हुए गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2022 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
absconding brother and nephew not arrested in husband and wife murder case
कृष्णवीर और उसकी पत्नी प्रीति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव खलौआ निवासी कृष्णवीर (32) और उनकी गर्भवती पत्नी प्रीति (25) की रविवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि दोनों की हत्या के बाद शवों को फूंक दिया गया। इसके बाद घरवाले फरार हो गए। मृतका प्रीति के पिता की तहरीर पर कृष्णवीर के तीन भाई और भतीजे के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस तीसरे दिन भी आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। 


गांव खलौआ निवासी कृष्णवीर (32) और उनकी गर्भवती पत्नी प्रीति (25) की 15 अगस्त को हत्या कर शवों को घर के पीछे जला दिया गया था। मामले में मृतका प्रीति के पिता हरी बाबू निवासी गांव अटूस ने दामाद कृष्णवीर के तीन भाइयों और एक भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर मलपुरा पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
absconding brother and nephew not arrested in husband and wife murder case
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में रिश्तेदार एवं परिचितों के यहां पुलिस दबिश दे रही है। पड़ोसी राज्य तक एक टीम आरोपियों की तलाश में गई है। दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
absconding brother and nephew not arrested in husband and wife murder case
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मृतका प्रीति के पिता हरी बाबू ने बताया कि कृष्णवीर चार भाई थे। आरोप है कि भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण भाइयों ने उनकी बेटी प्रीति और कृष्णवीर की हत्या कर दी। एक ही चिता पर शव जला दिए गए। इसके बाद ससुराली फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
absconding brother and nephew not arrested in husband and wife murder case
एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पिता की तहरीर पर मृतक के भाई धर्मवीर, धर्मजीत, चिंटू और भतीजे राहुल के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। चिता की राख ली गई है। इसे डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
absconding brother and nephew not arrested in husband and wife murder case
घटनास्थल पर पुलिस और मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि प्रीति और कृष्णवीर उर्फ कृष्णा की शादी को साढ़े तीन साल हुए थे। कृष्णवीर पत्थर की घिसाई का काम करता था। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी है। प्रीति सात महीने की गर्भवती भी थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed