{"_id":"6763d12825c3fe329f020d1c","slug":"rbi-rules-for-old-damaged-and-torn-note-exchange-2024-12-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Torn Notes: अगर आपके पास भी है फटे पुराने नोट, तो जानिए क्या है उसको बदलवाने की प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Torn Notes: अगर आपके पास भी है फटे पुराने नोट, तो जानिए क्या है उसको बदलवाने की प्रक्रिया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:50 PM IST
सार
RBI Torn Note Exchange Policy: क्या आपको इस बारे में पता है कि आप अपने फटे पुराने नोट को बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं। बैंक आपके फटे पुराने नोट को बदलने से मना नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
RBI Torn Note Exchange Policy
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
RBI Torn Note Exchange Policy: कई बार जब हम किसी से बड़ी रकम की लेन-देन करते हैं तो उसमें कुछ नोट फटे पुराने आ जाते हैं। ये फटे पुराने नोट बाजार में जल्दी चलते नहीं हैं। दुकानदार भी इन नोटों को बदलने से कई बार मना कर देता है। इस कारण लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में इन फटे पुराने नोटों को बदलवाने के लिए ऐसी जगहों पर जाना पड़ जाता है, जहां इन नोटों को आधी कीमत पर बदला जाता है। ऐसे में लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है।
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप अपने फटे पुराने नोट को बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं। बैंक आपके फटे पुराने नोट को बदलने से मना नहीं कर सकता है। इसको लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने खास नियम भी बना रखा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस नियम के बारे में विस्तार से -
2 of 5
RBI Torn Note Exchange Policy
- फोटो : AdobeStock
अगर आपके पास फटे पुराने नोट हैं तो उसे आप बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं। आप अपने नजदीकी बैंक के अलावा आरबीआई ऑफिस में जाकर भी फटे और पुराने नोट को बदलवा सकते हैं।
नियमों के मुताबिक एक बार में एक व्यक्ति 20 नोट ही एक्सचेंज करवा सकता है। वहीं इनकी वैल्यू 5 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर आप इससे अधिक नोट एक्सचेंज करवाते हैं तो बैंक इसे लेने से मना कर देगा। '
कई बार एटीएम से खराब या फटे पुराने नोट निकल जाते हैं। ऐसी स्थिति में भी लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसा होने पर आपको उस बैंक में जाना होगा जिसके एटीएम से आपने पैसे निकाले हैं। इसके बाद आपको बैंक को इस बारे में लिखित रूप से समझाना होगा। इसके बाद आपको एटीएम की स्लिप या बैंक एसएमएस को सबूत के तौर पर दिखाना है।
RBI Torn Note Exchange Policy
- फोटो : Adobe Stock
यह सब करने के बाद बैंक एटीएम से निकले फटे या पुराने नोट को बदल देगा। अगर बैंक आपके फटे या पुराने नोट को बदलने से मना करता है इस स्थिति में आप आरबीआई की हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।