फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: सिक्किम में इन खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया

Wed, 18 Dec 2024 08:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 18 Dec 2024 08:31 PM IST
सार

सिक्किम में घूमने लायक कई पर्यटन स्थल हैं। भारत का यह राज्य अपनी वनस्पति और जीवजंतु बायोडायवर्सिटी के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन
IRCTC Sikkim Tour Package 2024 Check Complete Details Of This Tour Here
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

अगर आप किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपको सिक्किम में घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। सिक्किम की गिनती भारत के खूबसूरत राज्यों में की जाती है। यह भारत के पूर्वोत्तर में हिमालय पर्वत श्रृंखला में स्थित है। सिक्किम अपने प्रसिद्ध नृत्य, वेशभूषा, कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। सिक्किम में घूमने लायक कई पर्यटन स्थल हैं। भारत का यह राज्य अपनी वनस्पति और जीव-जंतु बायोडायवर्सिटी के लिए भी जाना जाता है। 

सिक्किम को भारत का पहला जैविक राज्य कहा जाता है। यह पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन के लिए देश दुनिया में काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Sikkim Tour Package 2024 Check Complete Details Of This Tour Here
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SIKKIM DIAMOND है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको 6 रातों और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा। इसका पैकेज कोड EHH123 है।

IRCTC Sikkim Tour Package 2024 Check Complete Details Of This Tour Here
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 दिसंबर, 2024 को बागडोगरा और न्यू जलपाईगुड़ी से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक बस टूर पैकेज है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको दार्जीलिंग, गंगटोक और पेलिंग घुमाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Sikkim Tour Package 2024 Check Complete Details Of This Tour Here
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
IRCTC Sikkim Tour Package 2024 Check Complete Details Of This Tour Here
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति आपका किराया 44,500 रुपये है। वहीं, अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति आपका किराया 33,450 रुपये है। अगर आप इस टूर से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHH123 पर विजिट कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed