फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

House Construction: घर बनवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, हो सकती है लाखों रुपये की बचत

Fri, 13 Dec 2024 02:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 02:57 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखकर आप घर का निर्माण कार्य करवाते समय लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to save money while constructing house know tips and tricks here
House Construction - फोटो : AdobeStock

House Construction: अगर आप घर बनवाने के लिए निर्माण कार्य कराने जा रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। घर बनवाना कोई आसान काम नहीं होता है। इसमें मेहनत के साथ खर्चा भी काफी अधिक होता है। आपको घर का निर्माण कार्य योजनाबद्ध ढंग से करवाना चाहिए। अगर आप बिना किसी प्लानिंग के घर बनवाते हैं तो इसमें आपके लाखों रुपये बेफिजूल के खर्च हो सकते हैं। इसके अलावा भविष्य में आपके घर में भी कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।



घर बनवाते समय आप किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसका बजट निर्धारण, स्किल्ड मिस्त्री आदि कई चीजों का ध्यान रखना होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखकर आप घर का निर्माण कार्य करवाते समय लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं।

How to save money while constructing house know tips and tricks here
House Construction - फोटो : AdobeStock

अगर आप अपने घर का निर्माण कार्य करवाने जा रहे हैं तो आपको हमेशा स्किल्ड मिस्त्री को ही रखना चाहिए। स्क्लिड मिस्त्री को इस बारे में पता होता है कि कहां कैसे चीजों का निर्माण करना है? उसमें कितनी समाग्री इस्तेमाल में आएगी। इससे आपके रॉ मैटेरियल की काफी बचत होगी। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?

How to save money while constructing house know tips and tricks here
House Construction - फोटो : AdobeStock

घर का निर्माण कार्य करवाने से पहले किसी आर्किटेक्ट की सलाह जरूर लें। आर्किटेक्ट आपको इस बारे में परामर्श देगा कि कहां और कैसे कमरों, गैलरी, वॉशरूम और बाकी चीजों का निर्माण कार्य करवाना है? वह आपके घर का योजनाबद्ध ढंग से नक्शा तैयार करेगा। इससे आपके पेसों की काफी बचत होगी।

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
How to save money while constructing house know tips and tricks here
House Construction - फोटो : AdobeStock

घर का निर्माण कार्य आपको अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री से करवाना चाहिए। कई बार लोग पैसों की बचत करने के लिए खराब मैटेरियल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से भविष्य में घरों में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। 

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?

विज्ञापन
How to save money while constructing house know tips and tricks here
House Construction - फोटो : AdobeStock

घर का निर्माण कार्य कराने से पहले बजट का निर्धारण जरूर करें। इस दौरान पता करें बालू, मिट्टी, बदरपुर, सरिया, सीमेंट, लेबर आदि पर कितना खर्चा आएगा? इससे आपको मोटा अंदाजा लग जाएगा कि घर बनवाने में कितने रुपये खर्च होंगे। इससे आप योजनाबद्ध ढंग से पैसों को खर्च कर सकेंगे। 

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed