फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: क्या आपको भी लेना है आयुष्मान कार्ड का लाभ? तो ऐसे जुड़ सकते हैं इस योजना से

Thu, 19 Dec 2024 12:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 19 Dec 2024 12:36 PM IST
सार

भारत सरकार की एक योजना आयुष्मान भारत योजना जिसके जरिए मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
ayushman card kaise banaye how to apply for ayushman bharat yojana
आयुष्मान भारत योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Benefits in Hindi: जब आप किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं ताकि आपको लाभ मिल सके, तो पहले आपको ये चेक करना पड़ता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। जैसे, केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इसी में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।



इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इलाज का खर्च भारत सरकार उठाती है। अगर आप भी इस आयुष्मान कार्ड को बनवाकर लाभ लेना चाहते हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आवेदनकर्ता अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ayushman card kaise banaye how to apply for ayushman bharat yojana
आयुष्मान भारत योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock

पहले चेक करें क्या आप पात्र हैं:-

पहला स्टेप

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए पहले आपको चेक करना होगा कि क्या आप पात्र हैं या नहीं
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • इसके बाद आपको यहां पर 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक करना होता है
  • फिर आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना होता है जिस पर ओटीपी आएगा
ayushman card kaise banaye how to apply for ayushman bharat yojana
आयुष्मान भारत योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब इस आए हुए ओटपी को भरकर और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन कर लें
  • फिर स्कीम चुनें और अपना राज्य, सब स्कीम और अपना जिला भी चुन लें
  • इसके बाद 'सर्च बाय' में जाकर कोई एक दस्तावेज चुनना है जैसे, आधार चुन सकते हैं और फिर अपना आधार नंबर भरकर कैप्चा भी दर्ज करें
  • फिर आपको आखिर में सर्च पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ayushman card kaise banaye how to apply for ayushman bharat yojana
आयुष्मान भारत योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड और क्या लाभ मिलते हैं:-

  • अगर आप पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • पात्र होने पर आपसे आपके संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं
विज्ञापन
ayushman card kaise banaye how to apply for ayushman bharat yojana
आयुष्मान भारत योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर इन दस्तावेजों को अपलोड किया जाता है
  • साथ ही आपकी आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जाता है
  • आवेदन होने के बाद आपका कुछ समय में आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आपको डाउनलोड करना होता है
  • इसके बाद आप इस कार्ड से योजना में पंजीकृत अस्पताल में हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed