Driving License: कहते हैं गाड़ी चलाने के लिए चार आंखें चाहिए क्योंकि हमें सड़क पर गाड़ी चलाते समय हर तरफ ध्यान जो देना पड़ता है। ठीक ऐसे ही हमें अपने पास कई तरह के डॉक्यूमेंट्स भी रखने जरूरी होते हैं। वरना हमारा चालान भी कट सकता है। इन्हीं डॉक्यूमेंट्स में से एक है आपका ड्राइविंग लाइसेंस यानी डीएल।
ध्यान दें: बदलना चाहते हैं ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो? यहां जानें कैसे घर बैठे अपडेट करवाएं नई तस्वीर
Driving License Ki Photo Kaise Change Karein: अगर आप भी अपने ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो बदलना चाहते हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि आपके राज्य में ये सुविधा ऑनलाइन है या नहीं। अगर है, तो आप घर बैठे डीएल की फोटो बदलवा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी परिवहन विभाग ने दी जानकारी
- दरअसल, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीएल अपडेट करने को लेकर एक जानकारी दी
- इसमें बताया गया है कि कि अगर आपके ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो पुरानी है और आप इसे आरटीओ ऑफिस जाकर बदलवाना चाहते हैं
- तो पहले एक बार ये जरूर चेक कर लें कि परिवहन विभाग की वेबसाइट के जरिए फोटो ऑनलाइन बदली जा सकती है या नहीं?
DL पर Photo पुरानी है? 📸🪪
— Transport Department, UP (@uptransportdept) August 21, 2026
Driving Licence में फोटो अपडेट कराने की जरूरत है?
आवश्यक प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की जानकारी पहले check करें और अपने DL को updated रखें।
Your Licence. Your Identity. Keep it Updated. ✅#DrivingLicence #DLUpdate #UPTransport #DigitalRTO… pic.twitter.com/iD8HJngsmh
ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कैसे बदलें?
स्टेप 1
- इसके लिए आपको सबसे पहले Parivahan Sewa की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- फिर यहां पर जाकर आपको ऑनलाइन सर्विस में जाना है
- यहां पर आपको Driving Licence Related Serivces को चुनना है
- अब अपने राज्य का नाम चुनें
स्टेप 2
- फिर Serives on DL वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर दर्ज करें
- साथ में अपनी जन्मतिथि भी दर्ज करें जिसके बाद आपके लाइसेंस की जानकारी यहां दिखेगी
- फिर Aadhar Authentication के प्रोसेस को पूरा करना है, उसे कर लें
स्टेप 3
- इसके बाद आपको फोटो बदलने का कारण यहां पर बताना होता है
- फिर आप अपनी फोटो बदल सकते हैं
- अब तय फीस भरें और ये प्रोसेस पूरा हो जाता है
नोट:- हर राज्य के ड्राइविंग लाइसेंस में बदलाव करने के नियम अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए पहले अपने राज्य के नियमों के बारे में जान लें।