Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan 22nd Installment Date 2026 Eligible Farmers Check PM Kisan Samman Nidhi 22vi Kist Kab Aayegi
{"_id":"692bb2f256665a92920170a5","slug":"pm-kisan-22nd-installment-date-2026-eligible-farmers-check-pm-kisan-samman-nidhi-22vi-kist-kab-aayegi-2025-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: सरकार कब किसानों के खाते में भेज सकती है 22वीं किस्त, किन्हें मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: सरकार कब किसानों के खाते में भेज सकती है 22वीं किस्त, किन्हें मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 30 Nov 2025 08:44 AM IST
सार
21वीं किस्त को 19 नवंबर, 2025 को जारी किया गया था। देश के करोड़ों किसान 21वीं किस्त का लाभ पाकर काफी खुश हैं। वहीं अब कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार 22वीं किस्त को कब जारी करेगी?
देश में करोड़ों किसानों के लिए भारत सरकार एक महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। वर्तमान में करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 21वीं किस्त को 19 नवंबर, 2025 को जारी किया गया था। देश के करोड़ों किसान 21वीं किस्त का लाभ पाकर काफी खुश हैं। वहीं अब कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार 22वीं किस्त को कब जारी करेगी?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। 21वीं किस्त नवंबर महीने में जारी की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सरकार 22वीं किस्त को अगले साल फरवरी या मार्च महीने में जारी कर सकती है।
वहीं सरकार ने अपनी ओर से किस्त के पैसे जारी करने को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक एलान नहीं किया है। केंद्र सरकार किस्त जारी करने से कुछ दिनों पहले तारीख का एलान करती है। वहीं कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। इस कारण वे किसान जिन्होंने अभी तक स्कीम में ई-केवाईसी नहीं कराई है उनको अगली आने वाली 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
वहीं जिन किसानों ने अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है उनके खाते में भी अगली आने वाली 22वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। ऐसे में लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द योजना में ई-केवाईसी और आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करा लेना चाहिए। वहीं जिन किसानों ने स्कीम में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी, उन्हें भी इस गलती को ठीक करा लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।