फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: ये है सरकार की पैसा डबल करने वाली स्कीम, रिस्क लगभग जीरो

Sat, 29 Nov 2025 01:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 01:33 PM IST
सार

बचत के पैसों को बैंक में बचाकर रखना कोई समझदारी नहीं होती है। समय के साथ साथ महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है वह बैंक में आपके बचत के पैसों के मूल्य को धीरे धीरे कम करते जा रही है।

विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Government Investment Scheme That Doubles Money Check Details
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock

अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं, जहां से आपको अच्छा रिटर्न भी मिले और किसी प्रकार के बाजार जोखिमों का खतरा भी न हो तो हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। किसान विकास पत्र योजना देश में काफी लोकप्रिय स्कीम है। कई लोग इसमें निवेश कर रहे हैं।

बचत के पैसों को बैंक में बचाकर रखना कोई समझदारी नहीं होती है। समय के साथ साथ महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है वह बैंक में आपके बचत के पैसों के मूल्य को धीरे धीरे कम करते जा रही है। इस कारण आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। 

Kisan Vikas Patra Government Investment Scheme That Doubles Money Check Details
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock

किसान विकास पत्र योजना सुरक्षित निवेश के साथ साथ अच्छा रिटर्न भी देती है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। यह सरकार की एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है। शेयर बाजार में होने वाले उतार चढ़ाव का कोई असर इस स्कीम पर नहीं पड़ता है। सरकार की यह योजना पूरी तरह से सुरक्षित है।

Kisan Vikas Patra Government Investment Scheme That Doubles Money Check Details
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम में आपके द्वारा निवेश किए गए पैसे कुल 115 महीनों में डबल हो जाते हैं। इस योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये 100 के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। वहीं निवेश की अधिकतम सीमा को तय नहीं किया गया है। 

PM Kisan Yojana: क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसानों को भी मिलेंगे हर साल 6,000 रुपये? जानिए नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Government Investment Scheme That Doubles Money Check Details
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock

अगर आप किसान विकास पत्र योजना में खाता खुलवाकर 1 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको 115 महीनों यानी 9 साल 7 महीनों के बाद 2 लाख रुपये मिलेंगे। 115 महीनों की अवधि में आपको कुल 1 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा। 

विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Government Investment Scheme That Doubles Money Check Details
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock

आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक शाखा में जाकर किसान विकास पत्र योजना में अपना खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में अपना खाता खुलवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड (जरूरी), पासपोर्ट या वोटर आईडी, पता प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। 

Aadhaar: यूआईडीएआई का बड़ा फैसला, अब घर बैठे ही कर सकेंगे आधार में मोबाइल नंबर अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed