फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar: यूआईडीएआई का बड़ा फैसला, अब घर बैठे ही कर सकेंगे आधार में मोबाइल नंबर अपडेट

Sat, 29 Nov 2025 08:59 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 08:59 AM IST
सार

इसी सिलसिले में आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कराने के लिए आपको किसी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। जल्द ही आप अपने घर पर आसानी से आधार कार्ड में अपने नए मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकेंगे।

विज्ञापन
UIDAI announces Aadhaar mobile number update facility coming soon
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

आज के समय आधार कार्ड हमारी पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग सेवाओं से लेकर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो हर जगह आधार कार्ड की मांग एक जरूरी दस्तावेज के रूप में की जा रही है। यूआईडीएआई लगातार आधार सिस्टम को और आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में कई बदलाव कर रहा है।



इसी सिलसिले में आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कराने के लिए आपको किसी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। जल्द ही आप अपने घर पर आसानी से आधार कार्ड में अपने नए मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकेंगे। आप आधार एप पर ओटीपी वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से अपने मोबाइल नंबर को अपडेट कर पाएंगे। यूआईडीएआई की यह नई सेवा जल्द ही शुरू हो सकती है। 

UIDAI announces Aadhaar mobile number update facility coming soon
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

इस फैसले से दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को काफी फायदा होगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। यूआईडीएआई की मानें तो आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करने की प्रक्रिया को काफी आसान बनाया गया है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
 

UIDAI announces Aadhaar mobile number update facility coming soon
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

इसके लिए आापको सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से आधार एप को डाउनलोड करना है। यहां पर यूजर को अपना आधार नंबर और नए मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी वेरिफिकेशन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI announces Aadhaar mobile number update facility coming soon
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

नेक्स्ट स्टेप पर आपको स्मार्टफोन के कैमरे से अपना फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा। इस तरह आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकेंगे। आज के समय देश के लगभग हर नागरिक के पास उसका आधार कार्ड है। इसके आने के बाद कई कामकाजों में पारदर्शिता आई है।  

विज्ञापन
UIDAI announces Aadhaar mobile number update facility coming soon
Aadhaar Card - फोटो : Amar Ujala

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर का अहम उपयोग है। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं, ई-केवाईसी में आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर उपयोग में आता है। हालांकि, अभी आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है, जहां समय और पैसे दोनों की काफी बर्बादी होती है। वहीं यूआईडीएआई अब इस प्रक्रिया को आसान बनाने जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed