Indian Railways: भारतीय रेलवे को राष्ट्र के जीवनरेखा की संज्ञा दी जाती है। हर रोज भारतीय ट्रेनों में करोड़ों लोग सफर करते है। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती हैं। हालांकि, भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। अगर आप बिना टिकट ट्रेन में सफर करते हैं, तो पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। इसके अलावा आप पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
Indian Railways: टीटीई और टीसी के बीच क्या होता है अंतर? नहीं पता, तो जान लीजिए आज
ट्रेन या स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जो आपका टिकट चेक करते हैं उन्हें टीटीई या टीसी कहा जाता है। हालांकि, टीटीई और टीसी के बीच क्या अंतर होता है? इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है।
Salt Adulteration: बाजार से जो नमक खरीद रहे हैं उसमें मिलावट की गई है या नहीं? इस तरह करें पता
टीटीई का काम ट्रेन के भीतर सफर कर रहे यात्रियों का टिकट चेक करना होता है। इसके अलावा टीसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का टिकट चेक करते हैं।
Subhadra Yojana: सरकार हर साल महिलाओं को दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता? जानिए किन्हे नहीं मिलता है लाभ
टीटीई को ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर कहा जाता है। इसके अलावा टीसी को टिकट कलेक्टर कहा जाता है। टीटीई और टीसी के बीच यही प्रमुख अंतर होता है। वहीं कई यात्री भारतीय रेलवे के एक जरूरी नियम के बारे में नहीं जानते हैं।
Govt Scheme: मजदूरों के लिए सरकार चला रही ये शानदार योजना, हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये
इस नियम के अंतर्गत यात्री प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ने के बाद यात्री को तुरंत टीटीई से मिलकर गंतव्य स्थान तक जाने का टिकट बनवाना होगा।
IRCTC: नवरात्रि में देवभूमि हरिद्वार और ऋषिकेश घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया