Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आपके पैन कार्ड पर तो नहीं ले लिया किसी ने लोन? घर बैठे ऐसे करें चेक

Tue, 10 Nov 2026 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 10 Nov 2026 04:45 PM IST
सार

  • PAN Card Alert: पैन कार्ड को संभालकर रखना जरूरी हो जाता है
  • ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि आपके पैन कार्ड पर कोई दूसरा व्यक्ति लोन न ले ले

विज्ञापन
PAN Card Alert: Has Someone Taken a Loan in Your Name Using Your PAN Card? Check Online from Home
पैन कार्ड पर लोन कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala AI

आज के समय में पैन कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर लोन लेने और इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने तक कई जरूरी कामों में इसकी आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में पैन कार्ड की जानकारी सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। पर क्या आप जानते हैं कि आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करके कोई दूसरा व्यक्ति आपके नाम पर लोन भी ले सकता है?



दरअसल, कई बार धोखेबाज दूसरे व्यक्ति के पैन कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल करके वित्तीय संस्थानों से लोन लेने की कोशिश करते हैं। इसलिए आपके लिए ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी ने गलत तरीके से लोन तो नहीं लिया है। अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कौन-कौन से लोन दर्ज हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PAN Card Alert: Has Someone Taken a Loan in Your Name Using Your PAN Card? Check Online from Home
पैन कार्ड पर लोन कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

पैन कार्ड पर लोन की जानकारी कैसे चेक करें?

पहला स्टेप

  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके किसी दूसरे व्यक्ति ने लोन तो नहीं लिया है, तो आप ये घर बैठे चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में सिबिल की आधिकारिक वेबसाइट cibil.com खोलें
  • यहां आपको 'Get Your CIBIL Score' का विकल्प दिखाई देगा
  • इस पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया शुरू करें
PAN Card Alert: Has Someone Taken a Loan in Your Name Using Your PAN Card? Check Online from Home
पैन कार्ड पर लोन कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपके सामने अलग-अलग सब्सक्रिप्शन प्लान दिखाई दे सकते हैं
  • इनमें से अपनी जरूरत के हिसाब से किसी एक प्लान को चुनें
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी
  • इसके बाद लॉगिन के लिए पासवर्ड बनाएं और ID Type में Income Tax ID का विकल्प चुनें
विज्ञापन
विज्ञापन
PAN Card Alert: Has Someone Taken a Loan in Your Name Using Your PAN Card? Check Online from Home
पैन कार्ड पर लोन कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • फिर अपना पैन नंबर दर्ज करें और 'Verify Your Identity' पर क्लिक करें
  • इसके बाद बताई गई प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें
  • अब ईमेल पर आए ओटीपी को दर्ज करके लॉगिन करें
  • आखिर में मांगी गई जानकारी भरने के बाद अपनी क्रेडिट रिपोर्ट देखें
  • इस रिपोर्ट में आपके नाम पर दर्ज लोन और क्रेडिट अकाउंट की जानकारी होती है
  • ऐसे में अगर कोई ऐसा लोन दिखाई देता है, जिसे आपने नहीं लिया है, तो उसे चेक करें
विज्ञापन
PAN Card Alert: Has Someone Taken a Loan in Your Name Using Your PAN Card? Check Online from Home
पैन कार्ड पर लोन कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

गलत लोन दिखाई देने पर कहां करें शिकायत?

  • अगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में ऐसा लोन दिखाई देता है, जिसके लिए आपने कभी आवेदन नहीं किया, तो संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान से संपर्क करें
  • इसके अलावा आप इनकम टैक्स विभाग के पैन शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं
  • इसके लिए इस आधिकारिक वेबसाइट incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed