PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में करोड़ों लोग असंगठित से जुड़े हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। गौर करने वाली बात है कि अपने जीवन के शुरुआती दौर में ये श्रमिक दिहाड़ी मजदूरी या श्रम करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं। वहीं 60 की उम्र के बाद जब शरीर कमजोर हो जाता है और इनके पास श्रम करने की क्षमता नहीं होती है तो कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आ जाती हैं। इन्हें मजबूरन किसी दूसरे के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होना पड़ता है।
Govt Scheme: मजदूरों के लिए सरकार चला रही ये शानदार योजना, हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में केवल असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में वही श्रमिक आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है।
Subhadra Yojana: सरकार हर साल महिलाओं को दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता? जानिए किन्हे नहीं मिलता है लाभ
आप जिस उम्र में स्कीम में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर आपकी योगदान राशि को निश्चित किया जाता है। अगर आप 18 साल की उम्र में श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करते हैं तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना होता है।
Salt Adulteration: बाजार से जो नमक खरीद रहे हैं उसमें मिलावट की गई है या नहीं? इस तरह करें पता
55 रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 60 की उम्र होने तक करना होता है। 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत मिलती है।
MF SIP: मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में ऐसे इकट्ठा कर सकते हैं 1 करोड़, समझिए गणित
श्रमिक सरकार की इस स्कीम में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करना है। इसके अलावा आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
Indian Railways: क्या ट्रेन छूट जाने की स्थिति में उस टिकट पर दूसरी ट्रेन में कर सकते हैं सफर? जानें नियम