फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhadra Yojana: सरकार हर साल महिलाओं को दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद? जानिए किन्हें नहीं मिलता है लाभ

Thu, 03 Oct 2024 02:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
What Is The Eligibility Criteria Of Subhadra Yojana
Women - फोटो : AdobeStock

Subhadra Yojana: देश में केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करना चाहती है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा राज्य में सुभद्रा योजना की शुरुआत की थी। सुभद्रा योजना का संचालन ओडिशा राज्य में किया जा रहा है।



इस स्कीम के तहत ओडिशा सरकार राज्य की महिलाओं को दो किस्त के अंतर्गत सालाना दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। यह ओडिशा सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम की शुरुआत राज्य की महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए की गई है। 

What Is The Eligibility Criteria Of Subhadra Yojana
Women - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर महिलाओं के लिए की गई है। इस स्कीम का लाभ पुरुष नहीं ले सकते हैं। वहीं अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि किन महिलाओं को सुभद्रा योजना का लाभ नहीं मिलता है?

What Is The Eligibility Criteria Of Subhadra Yojana
Women - फोटो : AdobeStock

सुभद्रा योजना की शुरुआत खासतौर पर ओडिशा राज्य की महिलाओं के लिए की गई है। इस कारण दूसरे राज्य की महिलाएं सुभद्रा योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं।

Salt Adulteration: बाजार से जो नमक खरीद रहे हैं उसमें मिलावट की गई है या नहीं? इस तरह करें पता

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is The Eligibility Criteria Of Subhadra Yojana
Women - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम का लाभ 21 से लेकर 60 साल तक की उम्र की महिलाएं ही ले सकती हैं। सुभद्रा योजना का अगर आप लाभ लेना चाहती हैं तो इस स्थिति में आपका नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के अंतर्गत राशन कार्ड में जुड़ा होना जरूरी है।

विज्ञापन
What Is The Eligibility Criteria Of Subhadra Yojana
Women - फोटो : AdobeStock

स्कीम का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलता है, जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से ज्यादा है। सुभद्रा योजना में महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकती हैं। 

IRCTC: नवरात्रि पर आईआरसीटीसी करा रहा मां वैष्णो देवी के दर्शन, इतना है किराया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed