{"_id":"66fd3c63e993d6903e0ea85f","slug":"salt-adulteration-how-to-check-salt-is-pure-or-not-2024-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salt Adulteration: बाजार से जो नमक खरीद रहे हैं उसमें मिलावट की गई है या नहीं? इस तरह करें पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Salt Adulteration: बाजार से जो नमक खरीद रहे हैं उसमें मिलावट की गई है या नहीं? इस तरह करें पता
How To Check Salt Is Pure Or Not: इन दिनों कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। दूध, घी, चीनी, पनीर, नमक आदि विभिन्न खाने पीने वाली चीजों में जमकर मिलावट की जा रही है। मिलावटी चीजों का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य पर इसके कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि बाजार में ये चीजें सस्ती होने के कारण लोग इनकी बिना गुणवत्ता की जांच किए खरीद लेते हैं।
नमक का इस्तेमाल हर घरों में किया जाता है। पकवान का स्वाद बढ़ाने में नमक काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं नमक में भी मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। बीते सालों में नमक में की गई मिलावट की खबरें लगातार सामने निकलकर आती रही हैं। अगर आप इन मिलावटी नमक का सेवन करते हैं तो आपके स्वास्थ्य पर इसके कई गंभीर परिणाम पड़ सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी नमक की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
2 of 5
Salt
- फोटो : Adobestock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नमक में प्लास्टिक को मिलाया जाता है। इसके अलावा कई बार नमक में वाइट स्टोन पाउडर को भी मिलाया जाता है। नमक में की गई इस मिलावट का पता करने के लिए आपको 1 चम्मच नमक और 1 गिलास पानी लेना है।
3 of 5
Salt
- फोटो : Adobestock
अगर नमक में मिलावट का अंजाम दिया गया है तो मिलावटी पदार्थ नीचे बैठ जाएगा वहीं पानी का रंग सफेद नजर आएगा। वहीं अगर नमक में किसी प्रकार की मिलावट नहीं की गई है तो वह पूरी तरह पानी में मिल जाएगा और नीचे किसी भी तरह की गंदगी नहीं जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salt
- फोटो : Adobestock
कई बार नमक में मिट्टी या रेत को भी मिला दिया जाता है। इस बारे में पता करने के लिए आपको कांच का गिलास लेकर उसमें पानी और नमक को मिला देना है। यह करने के बाद आपको उसे कुछ देर के लिए छोड़ देना है।
विज्ञापन
5 of 5
Salt
- फोटो : Adobestock
अगर नमक में मिलावट की गई है तो इस स्थिति में गिलास की तली में मिट्टी या रेत बैठ जाएगी। अगर नमक शुद्ध है तो वह पूरी तरह पानी में घुल जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।