आज के समय में बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक होना बेहद जरूरी है। बैंक खाते में पैसे आने से लेकर पैसे निकालने तक की जानकारी मोबाइल पर मिलती है। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, यूपीआई पेमेंट, नेट बैंकिंग और ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। पर कई बार लोगों का मोबाइल नंबर बंद हो जाता है। किसी का सिम कार्ड खो जाता है, तो किसी का पुराना नंबर किसी दूसरी वजह से बंद हो जाता है।
{"_id":"6af30c2191ea355c2401baa6","slug":"bank-mobile-number-update-how-to-update-new-mobile-number-in-your-bank-account-2026-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर हो गया है बंद? तो इस तरह अपडेट करवाएं नया नंबर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर हो गया है बंद? तो इस तरह अपडेट करवाएं नया नंबर
Tue, 10 Nov 2026 05:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:51 PM IST
सार
- Bank Mobile Number Update: बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर बंद होने पर नया नंबर अपडेट करवाना जरूरी है
- इसके लिए बैंक ब्रांच, उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाओं या बैंक के एटीएम का इस्तेमाल किया जा सकता है
विज्ञापन
बैंक खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
बैंक खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
- फोटो : Adobe Stock
बैंक ब्रांच जाकर कैसे बदलवाएं मोबाइल नंबर?
स्टेप 1
- सबसे पहले अपनी बैंक की ब्रांच में जाएं
- वहां मोबाइल नंबर अपडेट करने का फॉर्म मांगें
- फॉर्म में अपना बैंक अकाउंट नंबर, नाम और नया मोबाइल नंबर भरें
- जरूरत के अनुसार पहचान पत्र की कॉपी लगाएं
बैंक खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- फॉर्म पर हस्ताक्षर करके बैंक कर्मचारी के पास जमा कर दें
- बैंक की ओर से आपकी जानकारी और पहचान का सत्यापन किया जाएगा
- फिर सबकुछ सही होने पर बैंक के रिकॉर्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
- फोटो : AI Generated
एटीएम से कैसे जोड़ें नया मोबाइल नंबर?
- कुछ बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम के जरिए मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा देते हैं
- इसके लिए आपको अपने बैंक के एटीएम में जाना होगा
- वहां डेबिट कार्ड डालकर पिन नंबर दर्ज करें
- इसके बाद स्क्रीन पर उपलब्ध मोबाइल नंबर अपडेट या रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें
- अब स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट कर लें
विज्ञापन
बैंक खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
- फोटो : Adobe Stock
नया नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है?
- मोबाइल नंबर अपडेट होने का समय बैंक और उसकी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर निर्भर करता है
- कुछ बैंक जल्दी रिक्वेस्ट पूरी कर देते हैं, जबकि कुछ में अधिक समय लग सकता है