IRCTC Devbhoomi Haridwar Rishikesh Tour Package: अगर नवरात्रि के दिनों में आप किसी धार्मिक जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। नवरात्रि पर आपके लिए आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको देवभूमि हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने का मौका मिल रहा है। हरिद्वार और ऋषिकेश की गिनती भारत के पवित्र और लोकप्रिय तीर्थस्थलों में की जाती है। हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां पर आते हैं। यहां आपको कई प्राचीन मंदिर और आश्रम देखने को मिलेंगे। हरिद्वार को गंगाद्वार भी कहा जाता है। इसके अलावा पुराणों में इसको मायापुरी भी कहा गया है। इसी से कुछ दूरी पर खूबसूरत आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश भी स्थित है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के ऋषिकेश और हरिद्वार घूमने के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: नवरात्रि में देवभूमि हरिद्वार और ऋषिकेश घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन