{"_id":"675bf9158b434947c10dfb19","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-19th-kist-release-december-or-january-2025-2024-12-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi: कब आएगी 19वीं किस्त इस साल या अगले साल? यहां जानें किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi: कब आएगी 19वीं किस्त इस साल या अगले साल? यहां जानें किसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:46 PM IST
सार
अगर आप एक किसान हैं तो पात्र होने पर आप पीएम किसान योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist Release Date: देश में चलने वाली कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। फिर चाहे वो आयुष्मान भारत योजना हो या फिर अंत्योदय योजना जिसके अंतर्गत लगभग 80 करोड़ लोगों को हर महीने मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसमें राज्य सरकारों से लेकर भारत सरकार तक कई सारी योजनाएं चलाती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये। वहीं, इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है क्योंकि अब तक कुल 18 किस्त का लाभ किसानों को दिया जा चुका है। पर ये किस्त किसानों को मिलेगी कब इस साल या अगले साल? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के 2 हजार रुपये कब तक आ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
19वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
किसान ये काम जरूर करवा लें
अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए किसानों को तीन काम करवाने बेहद जरूरी हैं। इसमें पहला काम है भू-सत्यापन का। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप आगामी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए किस्त का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द ये काम करवा लें।
3 of 5
19वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा काम है ई-केवाईसी। अगर जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसलिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं
किस्त लेने के लिए तीसरा काम है आधार लिंकिंग जिसमें लाभार्थी को अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। अगर ये काम आप नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
19वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
पीएम किसान योजना से जो भी किसान बतौर लाभार्थी जुड़ते हैं उन्हें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। यहां ये भी जान लें कि ये जो किस्त जारी होती है ये लगभग हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है जिसे केंद्र सरकार जारी करती है।
विज्ञापन
5 of 5
19वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
पिछली किस्त यानी 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी। ऐसे में नियम के हिसाब से देखें तो अगली किस्त के चार महीने का समय जनवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि किसानों को दिसंबर नहीं बल्कि जनवरी में किस्त का लाभ मिल सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।