Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ई-चालान मैसेज के नाम पर कैसे हो रही धोखाधड़ी? लिंक पर क्लिक करने से पहले जानें ये बात

Wed, 25 Nov 2026 08:08 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 25 Nov 2026 08:08 PM IST
सार

  • Fake Challan Link Scam: फर्जी ई-चालान मैसेज के लिंक पर क्लिक करने से नकली भुगतान या फोन हैक होकर बैंक खाता खाली होने का खतरा रहता है।
  • मैसेज के लिंक पर भरोसा करने के बजाय सीधे आधिकारिक पोर्टल पर वाहन नंबर डालकर चालान की पुष्टि करें।

विज्ञापन
How Is E-Challan Message Fraud Happening? Know This Before Clicking Link
ई चालान मैसेज धोखाधड़ी - फोटो : AI

E challan message fraud India: जैसे जैसे आधुनिकता बढ़ती जा रही है वैसे ही जालसाजों के फ्रॉड करने तरीके भी बदलते जा रहे हैं। इन दिनों मोबाइल पर चालान कटने के फर्जी मैसेज भेजकर लोगों से ठगी करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस नए तरीके के स्कैम में जालसाज आपके वाहन नंबर के नाम पर डराने वाला संदेश भेजते हैं जो सरकारी मैसेज से काफी मिलता जुलता होता है। इस मैसेज में वे तुरंत भुगतान करने के लिए एक लिंक भी देते हैं। 



अब देखा जाए तो यहां दो बड़े खतरे छिपे होते हैं। पहला खतरा यह है कि आप नकली वेबसाइट पर जाकर अपने पैसे गलत जगह पर जमा करते हैं जो सीधे जालसाज के खाते में जाता है। लेकिन दूसरा खतरा ज्यादा गंभीर है इसमें संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते ही फोन में खतरनाक फाइल या एक्सेस के जरिए जालसाज आपके बैंक खाते तक पहुंचकर पूरी रकम उड़ा सकता है। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधान रहना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में इसके बचाव के तरीके समझते हैं।

Trending Videos
How Is E-Challan Message Fraud Happening? Know This Before Clicking Link
फर्जी चालान मैसेज कैसे पहचानें? - फोटो : Adobe Stock

फर्जी चालान मैसेज कैसे पहचानें?

  • सरकारी मैसेज कभी भी सामान्य नंबरों से नहीं आता है। ये मैजेस आपको एक खास कोड वाले अंग्रजी अक्षरों में होता है, जो सरकार भेजती है।
  • मगर जालसाज जो मैसेज भेजते हैं वो साधारण 10 अंकों का नंबर होता है।
  • इसलिए कभी भी आपके नंबर पर अगर 10 अंकों के नंबर से चालान का मैसेज आता है, तो तुरंत समझ जाइए कि ये फर्जी मैजेस है।
How Is E-Challan Message Fraud Happening? Know This Before Clicking Link
लिंक पर क्लिक करने से क्या खतरा? - फोटो : Freepik

लिंक पर क्लिक करने से क्या खतरा?

  • संदिग्ध लिंक खोलने पर नकली पेमेंट पेज खुल सकता है या फोन की सुरक्षा में सेंध लग सकती है।
  • इससे बैंक विवरण, ओटीपी या यूपीआई पिन चोरी होने का बड़ा जोखिम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Is E-Challan Message Fraud Happening? Know This Before Clicking Link
असली चालान कहां और कैसे जांचें? - फोटो : Adobe Stock

असली चालान कहां और कैसे जांचें?

  • चालान की सच्चाई जांचने के लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित राज्य के ट्रैफिक पोर्टल पर वाहन नंबर डालें।
  • सही विवरण दिखने पर ही सुरक्षित माध्यम से भुगतान करें।
विज्ञापन
How Is E-Challan Message Fraud Happening? Know This Before Clicking Link
धोखाधड़ी होने पर क्या कदम उठाएं? - फोटो : Adobe Stock

धोखाधड़ी होने पर क्या कदम उठाएं?

  • अगर गलती से लिंक खुल जाए या पैसे कट जाएं तो तुरंत बैंक कार्ड ब्लॉक करें और खाते की जांच करें।
  • साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed