फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Mon, 02 Dec 2024 04:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 04:51 PM IST
सार

Car Tips For Winter: आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको सर्दियों के सीजन में कार चलाते समय रखना चाहिए।

विज्ञापन
Car Tips For Winter: Keep These Things In Mind While Driving Car In Winter
Car Tips For Winter - फोटो : AdobeStock

Car Tips For Winter: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में ठंडक और भी ज्यादा बढ़ेगी। सर्दियों के सीजन में बाइक या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने में काफी ज्यादा ठंड लगती है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए कई लोग अपनी निजी कार में सफर करते हैं। सर्दियों के सीजन में कार से सफर करना काफी सुविधाजनक होता है। इस दौरान ठंड का एहसास कम होता है।



वहीं अक्सर देखने को मिलता है कि सर्दियों के सीजन में सुबह के समय कार कई बार स्टार्ट नहीं होती है। ऐसा होने पर कई बार लोगों को ऑफिस या किसी दूसरी जरूरी जगहों पर जाने में देरी भी हो जाती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको सर्दियों के सीजन में कार चलाते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं - 

Car Tips For Winter: Keep These Things In Mind While Driving Car In Winter
Car Tips For Winter - फोटो : AdobeStock

सर्दियों के सीजन में कार के इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में सर्दियों के सीजन की शुरुआत होने से पहले आपको अपनी कार की सर्विसिंग करा लेनी चाहिए। इससे सर्दियों के सीजन में आपकी कार की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है।

Indian Railways: ट्रेन चलने से कुछ घंटों पहले भी बुक कर सकते हैं कंफर्म सीट, जानिए क्या है रेलवे की सुविधा

Car Tips For Winter: Keep These Things In Mind While Driving Car In Winter
Car Tips For Winter - फोटो : AdobeStock

इस कारण सर्दियों के सीजन में कार को स्टार्ट करने के लिए आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। सर्दियों के सीजन में अक्सर कार के टायरों में हवा का दबाव कम हो जाता है। 

Subhadra Yojana: इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को दे रही है 10 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Tips For Winter: Keep These Things In Mind While Driving Car In Winter
Car Tips For Winter - फोटो : AdobeStock

ऐसे में कोशिश करें कि एक नियमित समय अंतराल पर अपनी कार के टायरों के हवा की जांच करवाते रहें। टायर में हवा कम होने से आपकी कार कम माइलेज दे सकती है। इसके अलावा टायर के पंचर होने की संभावना भी बढ़ जाती है। 

Indian Railway: जल्दबाजी में गलत तारीख का कर लिया है टिकट बुक, तो टिकट कैंसिल करने की बजाए करें ये काम

विज्ञापन
Car Tips For Winter: Keep These Things In Mind While Driving Car In Winter
Car Tips For Winter - फोटो : AdobeStock

सर्दियों के सीजन में आपको कार में एक इमरजेंसी किट जरूर रखना चाहिए। इसमें टॉर्च, एक्स्ट्रा बैटरी, कंबल, फर्स्ट एड किट, जंपर केबल आदि शामिल जरूर हों। इसके अलावा इस बात को भी सुनिश्चित करें कि विंडशील्ड वाइपर सही तरीके से काम करे। इससे शीशे पर बर्फ नहीं जमेगी।

Eggs: कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे बाजार से नकली अंडे? ऐसे करें पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed