Repay Money Borrowed From a Friend: कई बार अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर लोग बैंक या किसी वित्तीय संस्थान के बजाय अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे उधार ले लेते हैं। वहीं, जब उधार देने वाला व्यक्ति अपने पैसे वापस मांगता है, तो कई बार लोग उसे टालने की कोशिश की जाती है।
{"_id":"6b05409fc1e82751a30fb798","slug":"what-happens-if-you-don-t-repay-money-borrowed-from-a-friend-know-the-legal-rules-2026-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान लें: दोस्त से उधार लिए पैसे नहीं लौटाए तो क्या हो सकती है 7 साल की जेल? जानें क्या कहता है कानून","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जान लें: दोस्त से उधार लिए पैसे नहीं लौटाए तो क्या हो सकती है 7 साल की जेल? जानें क्या कहता है कानून
Tue, 24 Nov 2026 01:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:15 PM IST
सार
- Borrowed Money: दोस्त या रिश्तेदार से उधार लिए पैसे वापस नहीं करना कई बार कानूनी परेशानी की वजह बन सकता है
- हालांकि, सिर्फ कर्ज नहीं चुका पाने पर जेल नहीं होती, लेकिन धोखाधड़ी साबित होने पर 7 साल तक की सजा हो सकती है
विज्ञापन
क्या उधार न लौटाने पर जेल हो सकती है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
क्या उधार न लौटाने पर जेल हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
उधार के पैसे वापस लेने के लिए क्या करें?
- अगर किसी दोस्त ने आपसे पैसे उधार लिए हैं और अब वापस नहीं कर रहा है
- तो सबसे पहले उससे बातचीत करके पैसे लौटाने के लिए कहें
- अगर बातचीत से कोई समाधान नहीं निकलता, तो आप वकील की मदद से उसे कानूनी नोटिस भेज सकते हैं
क्या उधार न लौटाने पर जेल हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- इस नोटिस के जरिए बकाया रकम लौटाने की मांग की जा सकती है
- इसमें भुगतान के लिए समय भी दिया जा सकता है
- अगर इसके बाद भी पैसे वापस नहीं मिलते, तो पीड़ित व्यक्ति सिविल कोर्ट में रिकवरी केस दाखिल कर सकता है
- मामले और उपलब्ध सबूतों के आधार पर अदालत बकाया रकम के साथ ब्याज दिलाने का आदेश भी दे सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या उधार न लौटाने पर जेल हो सकती है?
- फोटो : Freepik
किसे हो सकती है 7 साल की जेल?
- यहां एक बात समझना बेहद जरूरी है
- सिर्फ उधार लिया हुआ पैसा समय पर वापस नहीं कर पाना अपने आप में आपराधिक अपराध नहीं बन जाता
- पर अगर किसी व्यक्ति ने शुरुआत से ही धोखा देने की नीयत से पैसे उधार लिए हैं और झूठ बोलकर पैसे लिए हैं, तो मामला धोखाधड़ी का बन सकता है
- ऐसी स्थिति में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 के तहत कार्रवाई हो सकती है
- धारा 318(4) के मुताबिक, धोखाधड़ी करके किसी व्यक्ति से संपत्ति या पैसा हासिल करने पर 7 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है
- इसलिए सामान्य कर्ज न चुका पाने और शुरुआत से धोखा देकर पैसे लेने के बीच अंतर समझना जरूरी है
विज्ञापन
क्या उधार न लौटाने पर जेल हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
पैसे उधार देते समय कुछ सबूत अपने पास जरूर रखें
- ऑनलाइन पैसे भेजे हैं, तो बैंक ट्रांजेक्शन या यूपीआई की डिटेल्स संभालकर रखें
- पैसे मांगने और वापस करने के वादे से जुड़े कोई मैसेज, व्हाट्सएप चैट आदि है, तो इसे सुरक्षित रखें
- उधार की रकम और वापसी की तारीख को लेकर कोई लिखित समझौता हुआ है, तो उसे भी संभालकर रखें
