दिल्ली सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के अंतर्गत सरकार दिल्ली की महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेगी। अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि इसको लेकर कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली में रहने वाली 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ही उन्हें इस स्कीम का लाभ मिलेगा। अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कल से शुरू हो जाएगी।
Mahila Samman Yojana: दिल्ली सरकार महिलाओं के खाते में भेजेगी हर महीने 1 हजार रुपये, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 12 Dec 2024 04:02 PM IST
सार
इस योजना के अंतर्गत सरकार दिल्ली की महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेगी। अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि इसको लेकर कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
