QR Code Scam: आजकल दुकान पर पेमेंट करना हो, किसी को पैसे भेजने हों या ऑनलाइन खरीदारी करनी हो, क्यूआर कोड का इस्तेमाल आम हो गया है। कुछ ही सेकंड में मोबाइल से स्कैन करके पेमेंट की जा सकती है, लेकिन डिजिटल पेमेंट की यही सुविधा साइबर ठगों के लिए भी धोखाधड़ी का जरिया बन रही है।
{"_id":"6b0a5d796b3d19e5e007729e","slug":"qr-code-scam-scan-a-qr-code-carefully-or-you-may-lose-money-from-your-bank-account-2026-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यूआर कोड स्कैन करने से पहले सावधान: इन गलतियों से खाली हो सकता है बैंक खाता, चेक करें आप तो नहीं कर रहे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
क्यूआर कोड स्कैन करने से पहले सावधान: इन गलतियों से खाली हो सकता है बैंक खाता, चेक करें आप तो नहीं कर रहे
Sat, 28 Nov 2026 10:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:20 AM IST
सार
- QR Code Scam Se Kaise Bachein: क्यूआर कोड स्कैन करते समय जरा सी लापरवाही आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है
- इसलिए जब भी किसी क्यूआर कोड को स्कैन करें, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
क्यूआर कोड स्कैम से कैसे बचें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
क्यूआर कोड स्कैम से कैसे बचें?
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्या है क्यूआर कोड स्कैम?
- इसमें ठग अलग-अलग बहाने बनाकर लोगों को क्यूआर कोड के जरिए ठगने का काम करते हैं
- इसमें लोगों को क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद उन्हें यूपीआई पिन डालने के लिए कहा जाता है
- कई लोग इसे पैसे प्राप्त करने का तरीका समझ लेते हैं
- पर हकीकत में आप अपने बैंक खाते से पैसे कटवा रह होते हैं
क्यूआर कोड स्कैम से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
- इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि आपने इंटरनेट पर कोई सामान बिक्री के लिए डाला है
- एक व्यक्ति खरीदार बनकर आपसे संपर्क करता है
- वह कहता है कि वह आपको पैसे भेजना चाहता है और इसके लिए एक क्यूआर कोड भेजता है
- आप उसे स्कैन करते हैं और पैसे प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन डाल देते हैं
- ऐसे में आपके खाते में पैसे आने के बजाय खाते से पैसे कट जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यूआर कोड स्कैम से कैसे बचें?
- फोटो : अमर उजाला
कैसे बचें क्यूआर कोड स्कैम से?
- पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी कोई भी क्यूआर कोड स्कैन न करें और न ही अपना पिन नंबर डालें
- जान लें कि पिन नंबर हमेशा पैसे भेजने के लिए डाला जाता है न कि पैसे प्राप्त करने के लिए
- अगर कोई ऐसा करने को कहता है तो सतर्क हो जाएं और ऐसा भूलकर न करें, वरना आपका बैंक खाता खाली हो जाएगा
विज्ञापन
क्यूआर कोड स्कैम से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
क्यूआईर कोड स्कैन करने से पहले क्या चेक करें?
- क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद हमेशा रिसीवर का नाम चेक करें और कंफर्म होने पर ही पेमेंट करें
- अगर कोई आपको पेमेंट करने के लिए आपको क्यूआर कोड भेजे, तो उसे कभी स्कैन न करें
- सामने वाले व्यक्ति को आप अपना क्यूआर कोड भेज सकते हैं और वो उस पर पेमेंट करेगा न कि आपको उसके भेजे हुए क्यूआर कोड पर पेमेंट करनी है
