Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: घर में आए कॉकरोच से पाना है छुटकारा? तो ये 4 तरीके हमेशा रखें याद

Sat, 28 Nov 2026 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 28 Nov 2026 12:56 PM IST
सार

  • Ghar Se Cockroache Kaise Bhagyein: घर के किचन और बाथरूम में कॉकरोच नजर आना आम परेशानी है
  • इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीके अपना सकते हैं

विज्ञापन
How to Get Rid of Cockroaches: 4 Easy Home Remedies to Keep Cockroaches Away
कॉकरोच कैसे भगाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

How to Get Rid of Cockroaches: घर कितना भी साफ-सुथरा क्यों न हो, कभी न कभी उसमें कई ऐसे कीड़े-मकौड़े आ जाते हैं जो गंदगी फैलाते हैं और इनसे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। कॉकरोच भी इन्हीं में से एक हैं। खासकर किचन, सिंक, बाथरूम और घर के अंधेरे कोनों में इनका दिखना लोगों के लिए परेशानी बन जाता है।



कई लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए महंगे स्प्रे और दूसरे कई तरीके अपनाते हैं। हालांकि, कुछ घरेलू चीजों की मदद से भी कॉकरोच को घरे स भगाने में मदद मिल सकती है। अच्छी बात यह है कि इनमें से कई चीजें आपके किचन में ही आसानी से मिल जाती हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे कॉकरोच को घर से भगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
How to Get Rid of Cockroaches: 4 Easy Home Remedies to Keep Cockroaches Away
कॉकरोच कैसे भगाएं? - फोटो : AI Generated

घर से कॉकरोच कैसे भगाएं?

बेकिंग सोडा और चीनी

  • कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा और चीनी का इस्तेमाल एक घरेलू उपाय के तौर पर किया जाता है
  • इसके लिए बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिला लें
  • अब इस तैयार किए हुए मिश्रण को उन जगहों पर इस्तेमाल करें, जहां अक्सर कॉकरोच दिखाई देते हैं
  • चीनी की मिठास कॉकरोच को आकर्षित कर सकती है जिससे वे भाग सकते हैं
  • ध्यान रखें कि इस मिश्रण को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें
How to Get Rid of Cockroaches: 4 Easy Home Remedies to Keep Cockroaches Away
कॉकरोच कैसे भगाएं? - फोटो : Adobe Stock

लौंग की मदद से भगाएं कॉकरोच

  • लौंग का इस्तेमाल आमतौर पर खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है
  • पर कम लोग जानते हैं कि इसकी तेज गंध कॉकरोच को घर से भगाने और दूर रखने के लिए इस्तेमाल हो सकती है
  • इसके लिए कुछ लौंग लेकर उन जगहों पर रख दें, जहां कॉकरोच ज्यादा दिखाई देते हैं
  • खासकर किचन के कोनों और अलमारी के आसपास वाली जगहों पर भी लौंग रख दें
  • ये तरीका भी कॉकरोच को भगाने में काम आ सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Get Rid of Cockroaches: 4 Easy Home Remedies to Keep Cockroaches Away
कॉकरोच कैसे भगाएं? - फोटो : Freepik

तेजपत्ते का करें इस्तेमाल

  • तेजपत्ता भी कॉकरोच को दूर रखने के लिए आजमाया जाने वाला घरेलू उपाय है
  • इसकी खास गंध कॉकरोच को पसंद नहीं आती
  • इसके लिए कुछ तेजपत्ते पानी में भिगोकर रख दें
  • इसके बाद इस पानी को उन जगहों पर छिड़क सकते हैं, जहां कॉकरोच दिखाई देते हैं
  • इस उपाय को किचन के कोनों और उन जगहों पर आजमाया जा सकता है, जहां कॉकरोच आते-जाते रहते हैं
विज्ञापन
How to Get Rid of Cockroaches: 4 Easy Home Remedies to Keep Cockroaches Away
कॉकरोच कैसे भगाएं? - फोटो : AI Generated

विनेगर से तैयार करें घोल

  • कॉकरोच को घर से भगाने के लिए विनेगर यानी सिरके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है
  • इसके लिए सबसे पहले थोड़ा पानी गर्म कर लें
  • अब इसमें थोड़ा विनेगर मिलाकर घोल तैयार करें
  • इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लें और फिर इसे उन जगहों पर छिड़कें, जहां कॉकरोच नजर आते हैं
  • इससे भी कॉकरोच घर से भाग सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed