फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 दिसंबर है आखिरी तारीख: आज ही चेक कर लें अपने आधार का स्टेटस, जान पाएंगे अपडेट हुआ है या नहीं

Thu, 12 Dec 2024 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 Dec 2024 03:11 PM IST
सार

आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2024 है। ऐसे में अगर आप अपने आधार को अपडेट करवा चुके हैं तो एक बार स्टेटस चेक करके ये जरूर जान लें कि ये अपडेट हुआ भी है या नहीं।

विज्ञापन
Aadhaar Card: Check your aadhaar update status check process
आधार कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Update Status: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे उनमें से एक आधार कार्ड ऐसा है जिसकी जरूरत आपको ज्यादातर कामों में पड़ती है। आपको सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, केवाईसी करवानी हो, लोन लेना हो आदि। ऐसे और अन्य कामों के लिए आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। वहीं, जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हो चुके हैं उन्हें अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना है।



इसकी आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2024 है और आप इस तारीख तक मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं। वहीं, अगर आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा चुके हैं तो एक बार इसका स्टेटस जरूर चेक कर लें कि ये अपडेट हुआ भी है या नहीं। अगर आप ये चेक नहीं करते हैं और अगर आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं होता है, तो आपको बाद में दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आधार अपडेट करने के बाद आप कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में स्टेटस चेक करने के प्रोसेस के बारे में आप जान सकते हैं...

Aadhaar Card: Check your aadhaar update status check process
आधार कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

क्यों जरूरी है स्टेटस चेक करना?

  • आपने अगर अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करवा दिया है तो आपके लिए इसका स्टेटस चेक करना जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए ताकि आप ये जान पाए कि आपका आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं। यहां ये जान लें कि विभाग द्वारा आपकी तरफ से किए गए दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही होने पर ही आपका आधार कार्ड अपडेट होता है।
Aadhaar Card: Check your aadhaar update status check process
आधार कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

आधार अपडेट हुआ या नहीं? ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1

  • आपका आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं
  • आप इसे चेक कर सकते हैं जिसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको आपको सबसे पहले लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card: Check your aadhaar update status check process
आधार कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे
  • ऐसे में आपको थोड़ा नीचे की तरफ आना है जहां पर आपको स्टेटस नजर आएगा 
  • यहां पर आप देखेंगे तो आपके आधार अपडेट का स्टेटस भी दिखाएगा
  • अगर ये सफलतापूर्वक अपडेट हो चुका है तो वो स्टेटस भी यहां पर दिखाएगा और अगर ये रिजेक्ट हो गया है तो वो भी दिखाएगा।
विज्ञापन
Aadhaar Card: Check your aadhaar update status check process
आधार कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

रिजेक्ट होने पर क्या करें?

  • अगर आपका आधार कार्ड अपडेट रिजेक्ट हो चुका है, तो आप इसे दोबारा से अपडेट करवा सकते हैं। इसकी कोई लिमिट नहीं है। वहीं, अगर आप भी आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2024 तक अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट नहीं करवाते हैं, तो आप इसके बाद भी आप इसे अपडेट करवा सकते हैं। पर 14 दिसंबर के बाद आपको शुल्क देना होगा। इसलिए मुफ्त में अपडेट करवाने के लिए 14 दिसंबर तक ये काम करवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed