Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: रातभर मोबाइल चार्जिंग पर छोड़ देते हैं? जान लें बैटरी पर इसका क्या असर पड़ता है

Sat, 28 Nov 2026 02:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 28 Nov 2026 02:12 PM IST
सार

  • Mobile Charging: कई लोग अपने मोबाइल को रातभर चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं
  • गलत चार्जिंग आदतों से समय के साथ बैटरी जल्दी खराब हो सकती है

विज्ञापन
Overnight Phone Charging: Does It Damage Your Smartphone Battery
क्या रातभर मोबाइल चार्जिंग करना गलत है? - फोटो : Amar Ujala AI

Overnight Phone Charging: आजकल ज्यादातर लोग सोने से पहले अपना स्मार्टफोन चार्जिंग पर लगा देते हैं। सुबह उठने तक फोन की बैटरी 100 फीसदी हो जाती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या पूरी रात मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहने से बैटरी खराब हो सकती है?



दरअसल, इसका जवाब थोड़ा अलग है। पुराने मोबाइल फोन की तुलना में आज के स्मार्टफोन में चार्जिंग को कंट्रोल करने वाले बेहतर सिस्टम मौजूद हैं। इसलिए बैटरी पूरी चार्ज होने के बाद फोन लगातार उसी स्पीड से चार्ज नहीं होता, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप मोबाइल को रातभर चार्जिंग पर लगाकर रखें। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Overnight Phone Charging: Does It Damage Your Smartphone Battery
क्या रातभर मोबाइल चार्जिंग करना गलत है? - फोटो : Adobe Stock

क्या 100 फीसदी चार्ज होने के बाद भी बिजली खर्च करता है मोबाइल फोन?

  • आजकल के स्मार्टफोन में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम दिया जाता है
  • बैटरी पूरी चार्ज होने पर फोन चार्जिंग को रोक देता है
  • कुछ फोन में बैटरी का स्तर थोड़ा कम होने पर दोबारा चार्जिंग शुरू हो सकती है
  • इसका मतलब यह नहीं है कि रातभर चार्जिंग पर लगाने से बैटरी तुरंत खराब हो जाएगी
Overnight Phone Charging: Does It Damage Your Smartphone Battery
क्या रातभर मोबाइल चार्जिंग करना गलत है? - फोटो : Adobe Stock
  • हालांकि, लंबे समय तक बैटरी को 100 फीसदी चार्ज की स्थिति में रखना उसकी उम्र पर असर डाल सकता है
  • इसी वजह से कई कंपनियां बैटरी की सेहत बनाए रखने के लिए चार्जिंग ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर देती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Overnight Phone Charging: Does It Damage Your Smartphone Battery
क्या रातभर मोबाइल चार्जिंग करना गलत है? - फोटो : Adobe Stock

क्या रातभर चार्जिंग पर लगाना बंद कर देना चाहिए?

  • अगर आपका स्मार्टफोन नया है और उसमें बैटरी प्रोटेक्शन सिस्टम मौजूद है
  • तो सामान्य परिस्थितियों में रातभर चार्जिंग पर छोड़ना कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है
  • पर बैटरी की लंबी उम्र के लिए चार्जिंग की अच्छी आदतें अपनाना जरूरी है
विज्ञापन
Overnight Phone Charging: Does It Damage Your Smartphone Battery
क्या रातभर मोबाइल चार्जिंग करना गलत है? - फोटो : Adobe Stock
  • खासकर फोन को गर्म होने से बचाएं और चार्जिंग के दौरान सही एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें
  • ये भी ध्यान रखना चाहिए कि मोबाइल की बैटरी केवल चार्जिंग की वजह से खराब नहीं होती
  • उसकी उम्र पर तापमान, इस्तेमाल का तरीका और समय के साथ होने वाला रासायनिक बदलाव भी असर डालते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed