How To Find Aadhaar Number Online: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय भारत में लगभग सभी लोगों के पास आधार कार्ड है। विभिन्न सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने के लिए आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। इसके अलावा शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने के लिए भी इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है।
Aadhaar: आधार कार्ड गुम होने के बाद भूल गए हैं उसका नंबर, तो इस आसान तरीके से करें पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार नंबर का पता कर सकते हैं। इस बारे में पता करने के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/retrieve-eid-uid पर विजिट करना है।
Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय तबीयत हो गई है खराब, तो तुरंत करें ये काम मिलेगी मदद
यह करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको आधार कार्ड में दर्ज अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस और कैप्चा कोड फिल करना है।
IRCTC: आईआरसीटीसी का धमाकेदार हनीमून प्लान, सस्ते में करा देगा विदेश की इस खूबसूरत जगह की यात्रा
कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। इसके कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर आपकी आधार से जुड़ी जानकारियां आ जाएंगी।
Post Office: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 12 लाख
इसके अलावा आप यहां से अपने आधार कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं। आधार नंबर का पता लगाने की यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
Aadhaar Card: आपका आधार कार्ड कहीं नकली तो नहीं? इस आसान तरीके से करें पता