फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी का धमाकेदार हनीमून प्लान, सस्ते में करा देगा विदेश की इस खूबसूरत जगह की यात्रा

Fri, 09 Aug 2024 02:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 09 Aug 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Honeymoon Tour Package For Bali Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Bali Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Tour Package: अगर आप अपनी पत्नी के साथ किसी शानदार जगह घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत बाली घूमने का मौका मिल रहा है। हनीमून के लिए कई कपल्स बाली में जाना काफी पसंद करते हैं। इंडोनेशिया का यह छोटा सा आइलैंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण विश्व विख्यात है। यहां के सुंदर बीच बाली की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां आपको विभिन्न प्रकार के वन्य जीव भी देखने को मिलेंगे। बाली की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Honeymoon Tour Package For Bali Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Bali Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम INDEPENDENCE DAY SPECIAL BALI PACKAGE है। इसका पैकेज कोड WMO042 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। 

IRCTC Honeymoon Tour Package For Bali Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Bali Tour Package - फोटो : Freepik

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा एयरोप्लेन से कराई जाएगी। इसके अलावा बाकी जगहों पर आपको कैब और बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 14 अगस्त, 2024 को मुंबई से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Honeymoon Tour Package For Bali Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Bali Tour Package - फोटो : Istock

पैकेज के अंतर्गत आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। टूर के दौरान यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल सभी का इंतजाम किया जाएगा। 

विज्ञापन
IRCTC Honeymoon Tour Package For Bali Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Bali Tour Package - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत अगर आप और आपकी पत्नी यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 89,900 रुपये है। टूर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट  https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WMO042 पर विजिट कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed