Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड में 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। आधार कार्ड आने के बाद देश में कई क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। इसकी मदद से आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। स्कूलों में बच्चों का एडमिशन कराने से लेकर बैंक खुलवाने लगभग हर जगह आधार कार्ड की मांग की जाती है। आधार कार्ड में हमारी डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। वहीं समय समय पर आधार कार्ड से जुड़े फर्जीवाड़े भी सामने निकलकर आते रहते हैं। आपको हमेशा अपना आधार कार्ड यूआईडीएआई के आधिकारिक सेंटर पर जाकर बनवाना चाहिए। ऐसा न करने पर आप फर्जीवाड़े का शिकार हो सकते हैं और नकली आधार कार्ड बनाकर आपको दिया जा सकता है।
Aadhaar Card: आपका आधार कार्ड कहीं नकली तो नहीं? इस आसान तरीके से करें पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन