Indian Railways: भारतीय ट्रेनों में रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए कई नियम बनाए हैं। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को भारतीय ट्रेनों में सफर का शानदार अनुभव देना है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करते समय कई यात्रियों की तबीयत खराब हो जाती है। ऐसी स्थिति में अगर यात्रियों को ठीक समय पर मेडिकल सुविधा न मिले तो उनकी जान पर बात आ सकती है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पर्याप्त इंतजाम किए हुए हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम हम आपको बताने वाले हैं कि ट्रेन में सफर करते समय अगर किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाए इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं -
Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय तबीयत हो गई है खराब, तो तुरंत करें ये काम मिलेगी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर ट्रेन में सफर करते समय किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाती है। इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आप भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं।
Car Mileage Tips: आपकी कार दे रही है कम माइलेज, तो तुरंत करें ये काम बढ़ सकता है एवरेज
इस नंबर पर कॉल करके आप मेडिकल असिस्टेंस की सुविधा मंगा सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको आपकी समस्या का तुरंत समाधान मिलेगा और मदद तुरंत आप तक पहुंचाई जाएगी।
PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में किन दस्तावेजों की होती है जरूरत और कैसे करें आवेदन? जानें यहां
इसके अलावा आप इसको लेकर टीसी से भी संपर्क कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में टीसी स्थिति को जान समझकर तुरंत आप तक मदद पहुंचाने का काम करेगा। इसके अलावा यात्री एक्स पर भी इसकी शिकायत कर सकते हैं।
Post Office: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 12 लाख
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई ट्रेनों में नए मेडिकल बॉक्स भी लगे हैं। इसमें कई तरह की जरूरी दवाओं से लेकर फर्स्ट एड से जुड़ी चीजों को रखा गया है।
IRCTC: आईआरसीटीसी का धमाकेदार हनीमून प्लान, सस्ते में करा देगा विदेश की इस खूबसूरत जगह की यात्रा