फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 12 लाख

Fri, 01 Nov 2024 09:12 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 01 Nov 2024 09:12 AM IST
विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate And Benefits
Post Office RD Scheme - फोटो : Istock

Post Office RD Scheme: अगर आप लंबी समय अवधि के लिए किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसा पूरा तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आपको एकमुश्त पैसों का निवेश नहीं करना होता है। इस स्कीम में आपको हर महीने एक निश्चित पैसों का निवेश करना होता है उस पर आपको रिटर्न मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate And Benefits
Post Office RD Scheme - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर वर्तमान समय में 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आप 5 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। हालांकि, आप इस स्कीम को पांच सालों के लिए एक्सटेंड करवा सकते हैं। 

Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate And Benefits
Post Office RD Scheme - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप न्यूनतम 100 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की राशि की सीमा को तय नहीं किया गया है। इस स्कीम में आपको कंपाउंडिंग ब्याज का फायदा मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate And Benefits
Post Office RD Scheme - फोटो : Istock

अगर आप पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में हर महीने 7 हजार रुपये का निवेश करते हैं। इस स्थिति में आप पांच सालों में कुल 4,20,000 रुपये निवेश कर सकेंगे। वर्तमान ब्याज दर 6.7 के आधार पर कैलकुलेट करें तो आपको आपके निवेश पर पांच सालों में ब्याज के रूप में करीब 79,564 रुपये मिलेंगे। ऐसे में आपके पास पांच सालों के बाद करीब 4,99,564 रुपये इकट्ठा हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate And Benefits
Post Office RD Scheme - फोटो : Istock

इसके बाद अगर आप आरडी स्कीम को पांच सालों के लिए और एक्स्टेंड कराते हैं। इस स्थिति में आप करीब 12 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप सिंगल अकाउंट के अलावा तीन लोगों का ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed