Covid 19 Vaccine: आपके घर के पास कहां लगेगा टीका, अपने मोबाइल से जानेंं

सरकार ने 1 मई से 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगवाने की मंजूरी दे दी है। अब यदि आपकी उम्र 18 साल से अधिक है तो आप वैक्सीन लगवा सकते हैं। देश में कोरोना के मामले पिछले साल के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, हालांकि लोगों को वैक्सीन लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। देश के कई अस्पतालों को वैक्सीन सेंटर बनाया गया है। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर लोगों को सेंटर के बारे में मैसेज से ही जानकारी मिल जा रही है, लेकिन कई लोगों को वैक्सीन सेंटर खोजने में परेशानी हो रही है। आइए हम आपको घर के पास वैक्सीन सेंटर खोजने का सबसे आसान तरीका बताते हैं।

अब लोगों की सुविधा के लिए गूगल ने अपने मैप और सर्च में वैक्सीन सेंटर की जानकारी देना शुरू कर दिया है यानी अब आप गूगल सर्च और गूगल मैप्स की मदद से पता लगा सकते हैं कि आपके आसपास कहां पर कोरोना की वैक्सीन लग रही है। गूगल काफी दिनों से इस अपडेट के लिए काम कर रहा था। गूगल मैप्स या सर्च में कोरोना वैक्सीन सेंटर की जानकारी लेने के लिए आपको “COVID 19 vaccine” सर्च करना होगा।

Google Search से जानें वैक्सीन सेंटर के बारे में
अपने फोन के गूगल एप में या फिर क्रोम ब्राउजर में जाकर “COVID 19 vaccine” टाइप करके सर्च पर क्लिक करें। इसके बाद आपको “Where to Get it” का टैब दिखेगा जिसपर क्लिक करने के बाद आपके आसपास के उन सभी अस्पतालों की लिस्ट सामने आ जाएगी जहां पर कोरोना का टीका लग रहा है। साथ में आपको “More places” का भी विकल्प मिलेगा जिसपर क्लिक करके आप अन्य कोरोना वैक्सीन सेंटर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- नई लॉन्चिंग: मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये
- Oppo ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 48MP कैमरे से है लैस
- Poco M2 Reloaded 21 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च, 10,000 रुपये हो सकती है कीमत
- Apple Event: आज होगा एपल का बड़ा इवेंट, ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च