नई लॉन्चिंग: मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये
Moto G60, Moto G40 Fusion दोनों फोन में Snapdragon 732G प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इनमें से Moto G60 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

विस्तार
मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Moto G60, Moto G40 Fusion शामिल हैं। Moto G60 और Moto G40 Fusion की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। Moto G60, Moto G40 Fusion दोनों फोन में Snapdragon 732G प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इनमें से Moto G60 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Moto G60, Moto G40 Fusion की कीमत
Moto G60 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं यह फोन दो कलर वेरियंट डायनेमिक ग्रे और फ्रोस्टेड शैंपेन कलर में मिलेगा। फोन के साथ ICICI बैंक के कार्ड के साथ 1,500 रुपये की छूट मिल रही है। इसकी बिक्री 27 अप्रैल को फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे होगी।
Moto G40 Fusion के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। यह फोन भी डायनेमिक ग्रे और फ्रॉस्टेड शैंपेन कलर में मिलेगी। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से 1 मई को होगी।
Moto G60 की स्पेसिफिकेशन

Moto G60 में एंड्रॉयड 11 है। इसके अलावा इसमें 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। Moto G60 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6,000mAh की बैटरी है जो कि टर्बोपावर 20 को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm का ऑडियो जैक, वाई-फाई, NFC, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Moto G40 Fusion की स्पेसिफिकेशन

Moto G40 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसमें 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10 का सपोर्ट दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 6,000mAh की बैटरी है जो कि टर्बोपावर 20 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm का ऑडियो जैक, वाई-फाई, NFC, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
- Poco M2 Reloaded 21 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च, 10,000 रुपये हो सकती है कीमत
- Apple Event: आज होगा एपल का बड़ा इवेंट, ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
- सैमसंग ने दी शानदार सुविधा, घर से लेकर जाकर रिपेयर होंगे फोन, फिर पहुंचा दिया जाएगा
- टीकाकरण: कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, कहां लगेगा टीका और कैसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट