Poco M2 Reloaded 21 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च, 10,000 रुपये हो सकती है कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Apr 2021 11:33 AM IST
सार

Poco M2 Reloaded की भारत में लॉन्चिंग 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी और इसकी बिक्री भी उसी दिन शाम को तीन बजे से शुरू हो जाएगी।

Poco M2 Reloaded Launch in India Set on April 21 will be go sale from Flipkart
Poco M2 Reloaded - फोटो : Poco/twitter

    विस्तार

    पोको एक और नए स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में तहलका मचाने को तैयार है। कंपनी ने ट्वीट करके कहा है कि उसका नया स्मार्टफोन Poco M2 Reloaded 21 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। Poco M2 Reloaded हाल ही में लॉन्च हुए Poco M2 का अपग्रेडेड वर्जन है। Poco M2 Reloaded के लिए फ्लिपकार्ट पर‘multimedia powerhouse' नाम से माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है।

    Poco M2 Reloaded की भारत में लॉन्चिंग 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी और इसकी बिक्री भी उसी दिन शाम को तीन बजे से शुरू हो जाएगी। Poco M2 की कीमत के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर तो कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये हो सकती है।

    Poco M2 Reloaded की स्पेसिफिकेशन

    फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग के मुताबिक फोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर मिलेगा। इसकी डिजाइन Poco M2 जैसी ही होगी। दोनों फोन में सबसे बड़ा अंतर रैम और स्टोरेज को लेकर होगा। Poco M2 Reloaded में MIUI मिलेगा। फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है।

    Poco M2 Reloaded का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें