Apple Event: आज होगा एपल का बड़ा इवेंट, ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Apr 2021 10:28 AM IST
सार

एपल ने 2012 से अपने आईमैक की डिजाइन और लुक में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन इस इवेंट से उम्मीद की जा रही है कि 10 साल बाद इस बार नई डिजाइन देखने को मिलेगी।

Apple spring loaded event 2021 How to watch and what to expect all you need to know
Apple Event 2021 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एपल का स्प्रिंग लोडेड इवेंट आज यानी 20 अप्रैल को होने जा रहा है। Apple का स्प्रिंग इवेंट आज एपल पार्क कैंपस में होगा। इस इवेंट में कई सारे प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग की खबर है। एपल के इस इवेंट में नया iMacs, मिनी एलईडी डिस्प्ले वाला आईपैड प्रो और AirPods 3 की लॉन्चिंग की खबर है। इवेंट का आयोजन आज शाम 10:30 बजे से होगा। इवेंट को एपल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

    बता दें कि इससे पहले एपल के इस इवेंट को लेकर उसके वर्चुअल असिस्टेंट सिरी ने ही खुलासा कर दिया था। सिरी ने एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि स्पेशल इवेंट मंगलवार यानी 20 अप्रैल को है। इस इवेंट को आप एपल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    एपल के आगामी इवेंट को लेकर कहा जा रहा है कि नया आईपैड प्रो लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा एयरटैग की लॉन्चिंग की भी खबर है जो कि एक डिवाइस ट्रैकर है, हालांकि एपल ने आधिकारिक तौर पर प्रोडक्ट लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा है।

    iPad Pro

    नए आईपैड प्रो को लेकर खबर है कि iPad Pro को मिनी एलईडी डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस पैनल में पहले के मुकाबले बेहतर कॉन्ट्रास्ट मिलेगा, हालांकि डिजाइन को लेकर कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

    iMac डिजाइन

    एपल ने 2012 से अपने आईमैक की डिजाइन और लुक में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन इस इवेंट से उम्मीद की जा रही है कि 10 साल बाद इस बार नई डिजाइन देखने को मिलेगी।

    iOS 14.5

    Apple के नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 14.5 की लॉन्चिंग की भी खबर है। iOS 14.5 को कई सारे फीचर्स के साथ पेश किया गया है जिसमें मास्क के बाद भी फेस आईडी तेजी से अनलॉक करने की सुविधा है।

    बता दें कि एपल ने आधिकारिक तौर पर अपने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2021 की भी घोषणा कर दी है। WWDC 2021 का आयोजन भी ऑनलाइन ही होगा। WWDC 2021 सात जून से लेकर 11 जून तक चलेगा यानी इस बड़े इवेंट में अब दो महीने बचे हैं।

    इससे पहले तमाम WWDC में नए आईओएस, iPadOS, macOS, watchOS और tvOS की झलक लोगों को देखने को मिली है। इस कॉन्फ्रेंस में भी नए आईओएस यानी iOS 15 की लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा मैकओएस का भी नया वर्जन देखने को मिल सकता है।

    इवेंट को लेकर WWDC के वाइस प्रेसिडेंट सुसान प्रेसकोट ने कहा, 'हमलोग WWDC 21 को अपना बेस्ट इवेंट बनाने के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही हम एपल डेवलपर्स न्यू टूल को लेकर भी काफी उत्साहित हैं, ताकि डेवलपर्स को नए एप को बनाने में काफी मदद मिले।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें