Oppo ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 48MP कैमरे से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Apr 2021 01:57 PM IST
सार

Oppo A74 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है

विज्ञापन
Oppo A74 5G Launched in India With Triple Rear Cameras Snapdragon 480 Price and Specifications
Oppo A74 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो ने भारतीय बाजार में एक बजट 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Oppo A74 5G कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 20,000 रुपये से कम है। Oppo A74 5G में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसमें मल्टी कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है जो कि थर्मल मैनेजमेंट के लिए है।

    Oppo A74 5G की कीमत

    Oppo A74 5G की कीमत 17,990 रुपये है। यह फोन एक ही वेरियंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। यह फोन फ्लूइड ब्लैक और फैन्टास्टिक पर्पल कलर में मिलेगा। इसकी बिक्री 26 अप्रैल से अमेजन और अन्य स्टोर से होगी।

    विज्ञापन

    Oppo A74 5G की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 दिया गया है। Oppo A74 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर, 6 जीबी और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo A74 5G का कैमरा

    Oppo A74 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है और अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं जिनमें से एक मैक्रो और दूसरा टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Oppo A74 5G की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 188 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें